{"_id":"6cb65e87716283d1309334d06252b52c","slug":"live-updates-in-lucknow-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Jan 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम का दौरा: सीएम अखिलेश यादव ने अचानक चिड़ियाघर का दौरा किया। उन्होंने लॉयन सफारी के लिए आए शेरों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
समय: शाम 3.30 बजे
हड़ताल: गोमती नगर के विराज खंड में मौजूद राजकीय नेशनल होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में करीब 80 इंटर्न बगावत पर उतर आए। 2008 बैच के पास आउट इन इंटर्न का आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया है। उन्होंने दो दिनों में समस्या का समाधान न निकाले जाने पर बड़ी हड़ताल करने की धमकी दी है।
समय: दोपहर एक बजे
धरना: भारतीय किसान यूनियन के करीब 300 किसानों ने लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया। उनकी मांग है कि राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करे, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करे और बंद चीनी मिलों को शुरू करे। उन्होंने कहा कि अगर शाम तक मुख्यमंत्री की ओर से कोई प्रतिनिधि उनसे बात करने नहीं आया तो वे विधानसभा का घिराव करेंगे।
विज्ञापन
समय: दोपहर 12 बजे
अपराध: एक जनवरी की तड़के सुबह कुछ चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की शॉप से लाखों के मोबाइल और कैमरे चोरी कर लिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
समय: बुधवार तड़के सुबह