फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

Breaking: 14.81 रुपये और महंगी हुई सीएनजी

Wed, 25 Dec 2013 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 Dec 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

महंगाई: लखनऊ में सीएनजी गैस के दाम बुधवार से 14 रुपये 81 पैसे बढ़ गए हैं। इसके बाद अब नई दर 67.81 रुपए प्रति किलो हो गई है।

विज्ञापन


ग्रीन गैस लिमिटेड के एमडी एमसी शर्मा ने बताया कि पहले 16 रुपये की दर से दाम बढ़ाने की योजना थी, लेकिन लखनऊ में कीमतें अचानक बहुत ज्यादा न बढ़ें इसलिए कम से कम दाम बढ़ाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

समय:
शाम 6 बजे

अपराध:
गोसाईगंज के मधुरामऊ गांव में असलहों से लैस दबंगों ने मजदूर का मकान गिराया। मां व पत्नी पर तमंचा भी तान दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद हालात काबू में आया। पुलिस ने कुछ दबंगों को तो दबोच लिया, पर कुछ वहां अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
समय:
बुधवार दोपहर

चिड़ियाघर-
चिड़ियाघर में टॉफियां बांट रहे सेंटा क्लॉज की टॉफियां एक घंटे के भीतर ही खत्म हो गईं। चिड़ियाघर में सुबह से लोगों ने आना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 1-2 बजे के बीच

हादसा: शहीद पथ पर एक सड़क हादसे की खबर आ रही है।
समय:
दोपहर 1.30 बजे के करीब

दुर्घटना:
पीजीआई क्षेत्र में एक होटल में आग लगी है। इस पर काबू पाने के लिए तीन दमकल की गाड़ियां रवाना की गई हैं।
समय:
दोपहर 12 बजे के करीब

दुर्घटना:
शहीद पथ स्थित अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी में भयंकर आग लगी।

घटनास्थल पर करीब 250 मजदूर मौजूद थे। जैसे ही तेजी से धुआं उठा, वहां भगदड़ मच गई।

इसमें कुछ मजदूरों को चोट भी आई। पता चला कि नौ माले की बिल्डिंग में वेल्डिंग मशीन से यह दुर्घटना हुई, जिस पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

हालांकि, धुआं इतना ज्यादा था कि पूरी बिल्डिंग काली पड़ गई है।
समय:
दोपहर 12.30 बजे

‘नो व्हीकल जोन’:
क्रिसमस पर होने वाले आयोजन के चलते बुधवार को हजरतगंज क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान क्षेत्र के पांच मार्गों पर वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

मल्टी लेवल पार्किंग से हिंदी संस्थान महात्मा गांधी मार्ग, अल्का तिराहे से सेंट फ्रांसिस स्कूल तक, मेफेयर तिराहे से लालबाग चौराहा तक, वाल्मीकि तिराहा से फायर स्टेशन तक व बैंक ऑफ इंडिया से लीला तिराहे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

इसके लिए इन सभी मार्गों पर शाम को ही बैरियर लगा दिए जाएंगे।
समय- शाम चार बजे से लेकर देर रात तक

चोरी:
चिनहट के तिवारीगंज में मंगलवार रात एक साथ पांच दुकानों में चोरी हुई। सुबह व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं, तो माल साफ मिला।

शिनाख्त में पता चला कि चोरों ने दुकानों की पिछली दीवार तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया।

व्यापारी एफआईआर लिखाने स्थानीय थाने पहुंचे, तो पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि अभी एफआईआर की किताब बाइंडिंग होने के लिए गई है। बाद में आना।
समय: मंगलवार देर रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed