फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर

Wed, 22 Jan 2014 04:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Jan 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

अपहरण: गाजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो संदिग्ध महिलाओं को एक 11 साल की लड़की साथ हिरासत में ले लिया है। आशंका जताई जा रही है कि ये दोनों महिलाएं बच्ची को बेचने के लिए जा रही थीं। हालांकि, सच का पता पूछताछ के बाद ही लगेगा।

विज्ञापन

समय:
3:10 PM

एलयू में गुंडई:
लखनऊ यूनिवर्सिटी में न गुंडई पर लगाम लगाई जा सकी है और न ही शोहदों को कैंपस से बाहर निकाला जा सका है। इसी का नतीजा है कि आज दोपहर एक लड़की से सरेराह छेड़छाड़ के बार उसके दोस्त की जमकर पिटाई हुई और परीक्षा भवन के सामने भी कुछ छात्रों ने एक लड़के को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

यहां पढ़िए पूरी खबर।
समय
करीब 2 PM

हाईकोर्ट में हंगामा:
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज बड़ा हंगामा हो गया। एकदम फिल्मी स्टाइल में हुए इस बवाल की वजह बनी एक जज और वकील की लड़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला और क्या हुआ आगे, पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए।
समय:
करीब 1:30 PM

एबीवीपी का मार्च:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के करीब 50 कार्यकर्ताओं ने युवा छात्र नेता नितिन मित्तल की अगुवाई में लखनऊ यूनिवर्सिटी से डीएम ऑफिस तक मार्च निकाला। उन्होंने डीएम को 27 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव और खाली पड़ी टीचर्स की पोस्ट को भरने की मांग प्रमुखता से रखी गई है।
समय:
1:10 PM

छापेमारी:
आलमबाग के पकरी इलाके में गैस आपूर्ति और बाटमाप टीम ने छापेमारी करके मौके से अवैध तरीके से घरेलू गैस की चोरी पकड़ी है। मौके से 22 बड़े, 10 छोटे और 2 कॉमर्शियल सिलेंडर पकड़े गए हैं। साथ में रीफिलिंग का सामना भी जब्त किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
समय:
1 PM

हंगामा:
व्यायसायिक परीक्षा परिषद में आईटीआई के छात्रों ने हंगामा कर दिया है। इनकी मार्कशीट नहीं मिली है। रिजल्ट आए हुए एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। नौकरियों में मार्कशीट न लगा पाने की वजह से इन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

समय:
12:50 PM

छोटे लोहिया को श्रद्धांजलि:
जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की पुण्यतिथि पर सपा मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा हो रही है। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मौजूद हैं।
समय:
12 PM

ऑटो किराया:
परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक एक फरवरी को बुलाई है। खबर है कि इसी बैठक में ऑटो और सिटी बसों में बढ़े हुए किराए की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
समय:
11:30 AM

हादसा:
हजरतगंज के रोबर्स रेस्तरां में भयंकर आग लगने की खबर है। यहां आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां तैनात हैं।
समय: 10 AM

खेल: सैयद मोदी स्मारक बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने साइना नेहवाल से भी लंबी बातचीत की।
समय: 9:30 AM

जाम: हजरतगंज से लेकर चारबाग के बीच 26 जनवरी की परेड की रिहर्सल के चलते आधा शहर जाम की गिरफ्त में है। ज्यादातर जगहों पर डायवर्जन के चलते लोगों को परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
समय: 9 AM से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed