LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की प्रेस कांफ्रेंस: यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने आखिरकार सैफई महोत्सव पर हो रहे बवाल पर पहली बार मीडिया के सामने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। हालांकि, सफाई देते हुए उनकी बौखलाहट और झल्लाहट साफ नजर आई। यहां पढ़ें पूरी ख्ाबर।
समय: दोपहर 3.15 बजे
BBAU स्थापना दिवस: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के 18वें स्थापना दिवस के मौके पर कुलपति प्रो. आरसी सोबती ने तमाम घोषणाएं कीं। सोबती ने कहा कि 50 करोड़ रुपये की लागत से कैंपस में अंबेडकर भवन बनाया जाएगा। यहां अंबेडकर, भारतीय संविधान और विदेशी संविधानों से भारतीय संविधान का तुलनात्मक अध्ययन कराया जाएगा। तीन महीने में पांच सौ स्टूडेंट्स का एक परीक्षा भवन बनेगा।
समय: दोपहर 2.45 बजे
आत्मदाह का प्रयास- लखनऊ हाई कोर्ट के सामने हुसैनगंज निवासी जितेंद्र तिवारी ने आत्मदाह का प्रयास किया। यहां पढ़ें पूरी खबर।
समय- दोपहर 2.15 के आसपास
प्रीमियर पर नहीं गए सीएम- मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डेढ़ इश्किया फिल्म के प्रीमियर पर जाने का प्लान कैंसिल कर दिया।
समय- सुबह 11.30 बजे
रैगिंग: बक्शी का तालाब क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। खबर है कि रैगिंग का विरोध करने पर एक स्टूडेंट की कुछ सीनियर्स ने जमकर पिटाई की। स्टूडेंट ने शिकायत की है, लेकिन संस्थान इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।
समय: सुबह 11.15 बजे
रैली- शाम 5.30 बजे सभी बैंककर्मियों की रैली निकलेगी। यह इलाहाबाद बैंक हजरतगंज से शुरू होकर एलआईसी तिराहा तक जाएगी। फिर ये हजरतगंज में एक सभा करेंगे। गौरतलब है कि 20-21 जनवरी को बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
समय- यह घोषणा सुबह 10.45 के आसपास हुई।
हत्या- काकोरी के सलेमपुर पतौरा में वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या। पुलिस मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रही है।
समय- सुबह 10.50 बजे
जालसाज गिरफ्तार- चौक क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबारी 20 हजार नोटों के साथ गिरफ्तार।
समय- सुबह 10.47 बजे
धरना- शिक्षा भवन में उत्तर प्रदेश वित्त विहीन शिक्षक संघ का एक दिवसीय धरना चल रहा है। शिक्षकों की पद सृजन, अनुमोदन जैसी कई मांगें हैं। इन्होंने 10 फरवरी को सीएम आवास घेराव करने की घोषणा की है।
समय- सुबह 10 बजे से