LIVE: क्या हो रहा है शहर में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही फरमाइश: लखनऊ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लंबी-चौड़ी स्पीच देने के बाद उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने लखनऊ के राजभवन में एक शाही फरमाइश की है। खबर है कि उपराष्ट्रपति ने 17 अलग-अलग तरह की मछली की डिश्ा डिनर में परोसने की फरमाइश की है।
समय: शाम 6.30 बजे
बच्चों की छुट्टी बढ़ी: बच्चों के लिए अच्छी खबर है। ठंड, ठिठुरन, गलन और कोहरे के चलते लखनऊ जिला प्रशासन ने 10 की बजाए 15 जनवरी तक जूनियर हाईस्कूल तक की क्लास बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
समय: दोपहर 3.30 बजे
राहुल का दौरा टला: शुक्रवार को अमेठी में राहुल गांधी को रेल नीर प्लांट का उद्धाटन करना था और कुछ अन्य सौगात भी देनी थीं। लेकिन, पता चला है कि दोनों ही कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। इसके पीछे कुछ अपरिहार्य कारण बताया जा रहा है।
समय: दोपहर 3.20 बजे
छापा: खबर है कि उत्तर रेलवे के रेल मंडल चिकित्सालय में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा है। इसमें टीम को 2002 से 2013 के बीच दवाओं के लोकल परचेज के दस्तावेजों की पड़ताल करनी थी, लेकिन सभी दस्तावेज गायब मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें बड़े घोटाले की आशंका है।
समय: दोपहर 3 बजे
प्रदर्शन: यूपी रोडवेज एम्प्लॉईज यूनियन ने एलान किया है कि अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो परिवहनकर्मी हड़ताल करेंगे। यह एलान प्रांतीय महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने निगम मुख्यालय में प्रदर्शन के दौरान किया। इस प्रदर्शन में करीब 3000 हजार लोग शामिल हुए।
समय: दोपहर तीन बजे
विजिलेंस का छापा- रेलवे हॉस्पिटल में विजिंलेंस टीम का छापा।
समय- सुबह 11.30 बजे
हादसा- थानाक्षेत्र काकोरी के अंधे की चौकी हरदोई रोड पर चरक ग्रुप की बस मलिहाबाद कोतवाली की जीप से भिड़ गई जिससे चालक घायल हो गया।
समय- सुबह 11.30 बजे
चोरी- थानाक्षेत्र बंथरा में कमलेश आभूषण केंद्र पर दीवार काटकर 30 लाख के जेवर और नकदी की चोरी।
समय- बुधवार देर रात