LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालफीताशाही: बीते दिनों उर्दू शिक्षण के लिए चयनित किए गए करीब 25 मोअल्लिम शिक्षक सुबह से शिक्षा भवन में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर बैठे हुए हैं। बीएसए सर्वदानंद घंटों इंतजार कराने के बाद अभी दफ्तर पहुंचे हैं।
समय: शाम 4.20 बजे
आंदोलन की धमकी- पुराने लखनऊ में सुभाष मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज में दस साल से बंद पड़ी प्रयोगशाला को खुलवाने की मांग पर शिक्षक संघ के लोग अड़े। ऐसा न करने पर आंदोलन की धमकी भी दी।
समय- शाम 4 बजे
निरीक्षण- परिवहन निगम में शामिल होने वाली 500 बसों में से दो बसें नमूने के तौर बनकर आईं। प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने उनका जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही राय-मशविरा करके इन बसों को शामिल किया जा सकता है।
समय- दोपहर 2.30 बजे
धरना जारी- निलंबित किए गए 13 साथी कर्मचारियों की बहाली और छठा वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर बसपा सरकार में बनवाए गए स्मारक व उपवनों में तैनात कर्मचारियों का आज भी धरना जारी है। ताजा खबर के मुताबिक हड़ताल करने वाले कर्मियों को सेलरी नहीं दी जाएगी।
समय- दोपहर 1 बजे
बवाल: लखनऊ के एनईआर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में जमकर बवाल हुआ। कर्मचारियों ने दो एसिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर्स पर अभद्रता का अरोप लगाते हुए काफी प्रदर्शन किया और डीआरएम अनूप कुमार का भी घेराव किया। डीआरएम के समझाने और जांच के आश्वासन के बाद यह बवाल थमा।
समय: सुबह 11.30 बजे