फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर

Wed, 08 Jan 2014 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Jan 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

लालफीताशाही: बीते दिनों उर्दू शिक्षण के लिए चयनित किए गए करीब 25 मोअल्लिम शिक्षक सुबह से शिक्षा भवन में नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर बैठे हुए हैं। बीएसए सर्वदानंद घंटों इंतजार कराने के बाद अभी दफ्तर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

समय:
शाम 4.20 बजे

आंदोलन की धमकी-
पुराने लखनऊ में सुभाष मार्ग स्थित हनुमान प्रसाद रस्तोगी इंटर कॉलेज में दस साल से बंद पड़ी प्रयोगशाला को खुलवाने की मांग पर शिक्षक संघ के लोग अड़े। ऐसा न करने पर आंदोलन की धमकी भी दी।
विज्ञापन

समय-
शाम 4 बजे

निरीक्षण-
परिवहन निगम में शामिल होने वाली 500 बसों में से दो बसें नमूने के तौर बनकर आईं। प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने उनका जायजा लिया। बताया जा रहा है कि जल्द ही राय-मशविरा करके इन बसों को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय- दोपहर 2.30 बजे

धरना जारी- निलंबित किए गए 13 साथी कर्मचारियों की बहाली और छठा वेतनमान दिए जाने की मांग को लेकर बसपा सरकार में बनवाए गए स्मारक व उपवनों में तैनात कर्मचारियों का आज भी धरना जारी है। ताजा खबर के मुताबिक हड़ताल करने वाले कर्मियों को सेलरी नहीं दी जाएगी।

समय- दोपहर 1 बजे

बवाल: लखनऊ के एनईआर रेलवे के डीआरएम ऑफिस में जमकर बवाल हुआ। कर्मचारियों ने दो एसिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर्स पर अभद्रता का अरोप लगाते हुए काफी प्रदर्शन किया और डीआरएम अनूप कुमार का भी घेराव किया। डीआरएम के समझाने और जांच के आश्वासन के बाद यह बवाल थमा।
समय: सुबह 11.30 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed