फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   live updates in lucknow

LIVE: क्या हो रहा है लखनऊ में, जानें एक क्लिक पर

Tue, 24 Dec 2013 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
live updates in lucknow

प्रदर्शन: भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने गोमती नगर स्थित लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का दफ्तर घेरा। वे गोमतीनगर विस्तार में बढ़े हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

समय: शाम 4 बजे

हड़ताल:
प्रेटोल डीलर एसोसिएशन मंगलवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि सोमवार देर रात हुई केकेसी तिराहा स्थित पेट्रोल पंप के कैशियर की हत्या के विरोध में आज शाम चार बजे से लखनऊ जिले के सभी 145 पेट्रोल पंप की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि अगर 48 घंटे में वारदात का खुलासा नहीं हुआ, तो हड़ताल प्रदेशभर में होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय:
दोपहर 3 बजे

दुर्घटना
- न्यू हैदराबाद में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास खुले मैनहोल में एक बाइक सवार फंसकर गिर पड़ा। उसे हल्की चोटें भी आईं।
समय: दोपहर 2.13 बजे

निकल गई जुलूस
- चेहल्लुम की जुलूस नक्खास से निकल चुकी है। शाम पांच बजे तक यह यह जुलूस तालकटोरा पहुंचेगी। नक्खास से लेकर तालकटोरा की प्रमुख सड़क ब्लॉक कर दी गई हैं। इससे लगी आस-पास की सड़कें भी ब्लॉक हैं।

डायवर्जन: चेहल्लुम के जुलूस की वजह से आज यातायात में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। ये निम्न हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर।

इधर से न जाएं
•कमला नेहरू क्रॉसिंग से पाटानाला चौकी की ओर यातायात प्रतिबंधित है।
•याहियागंज (रकाबगंज) से आने वाला यातायात विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा रहा है।
•नक्खास तिराहे से बाएं टुड़ियागंज की ओर आवागमन बंद है।
•ऐशबाग से आने वाले वाहन लाल माधव तिराहे से दाहिने टुड़ियागंज एवं बाएं मिल एरिया और बुलाकी अड्डा की ओर नहीं जा सकते।
•लंगड़ा फाटक से आने वाले वाहन जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग से रणजीत सिंह बिल्डिंग हो नहीं जा सकते।
•राजाजीपुरम की ओर से आने वाले वाहन मिल एरिया तिराहे से आगे नहीं जा सकते।
•तेजीखेड़ा (हरदोई) रेलवे क्रॉसिंग से करबला राजाजीपुरम की ओर वाहन नहीं जा सकते।

यहां भी डायवर्जन
•महानगर चौराहे से बादशाह नगर की ओर यातायात प्रतिबंधित।
•निशातगंज पुल के नीचे से यातायात बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकता।
•कुकरैल बंधा तिराहे से यातायात बादशाह नगर चौराहे की ओर नहीं जा सकता।
•समथर पेट्रोल पंप तिराहे से बादशाह नगर की ओर से यातायात नहीं जा सकता।
•लेखराज मार्केट तिराहे से सिटी बसें कुकरैल बंधे की ओर नहीं जा सकतीं।
•फैजाबाद रोड से आने वाली रोडवेज बसें और बड़े वाहन बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकते।
•आईटी चौराहे से फैजाबाद रोड जाने वाली रोडवेज व सिटी बसें निशातगंज/बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकतीं।

मेट्रो:
एलडीए ने लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को 20 करोड़ रुपये दिए।
समय: दोपहर 1.30 बजे

लोक अदालत:
50 पीड़ितों ने रिटायर्ड जिला जज एए हुसैनी के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उम्मीद है कि शाम चार बजे तक सुनवाई चलेगी।
समय:
सुबह 11 बजे

सियासी हलचल-
प्रकाश करात लखनऊ पहुंचे और सीएम अखिलेश यादव से मिले। पूरी ख्ाबर यहां पढ़ें।
समय- सुबह 10-11 के बीच

मौत- ठाकुरगंज के बालागंज में बने रैन बसेरे में एक बुजुर्ग की मौत।
समय- सुबह 9 बजे

गैंगरेप-
काकोरी में सात साल की मासूम के साथ गैंगरेप। रेप करने वाले उसके दोस्त भी नाबालिग। सभी की उम्र दस साल के आस-पास।
समय- देर रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed