फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LIVE counting of up assembly bypoll.

यूपी: BJP का योगी अस्त्र फेल, SP की बड़ी जीत

Tue, 16 Sep 2014 04:11 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
LIVE counting of up assembly bypoll.

सूबे में विधानसभा की 11 व लोकसभा की एक सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मोदी लहर बुरी तरह नाकाम साबित हुई और सपा की साइकिल एक बार फिर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन


सपा ने कुल 11 सीटों में से आठ सीटें जीतीं। भाजपा को महज तीन सीटों पर जीत हासिल हुई। लखनऊ में आशुतोष 'गोपाल' टंडन ने भाजपा की लाज बचा ली। यही हाल नोएडा और सहारनपुर में भी रहा।
विज्ञापन


मतगणना के मद्देनजर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। मतगणना 13 जिलों में एक साथ की गई। मैनपुरी लोकसभा सीट की मतगणना मैनपुरी व इटावा में हुई। मतगणना की प्रत्येक मेज पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आयोग ने 13 मतगणना प्रेक्षकों की ड्यूटी भी लगाई। वोटों की गिनती के दौरान मशीनों में आने वाली तकनीकी समस्या से निपटने के लिए बेल/ईसीआईएल के इंजीनियर भी तैनात किए गए।

जानिए, कहां-कहां जीती सपा?

LIVE counting of up assembly bypoll.

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 11 सीटों के नतीजों में भाजपा महज तीन सीटें जीत सकी। इसमें सहारनपुर सीट, नोएडा सीट और लखनऊ पूर्वी सीट शामिल है।

लखनऊ में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन के बेटे आशुतोष टंडन ने सपा की जूही सिंह को करीब 20 हजार वोटों से हरा दिया और भाजपा के गढ़ में पार्टी की लाज बचाने में कामयाबी हासिल कर ली।

हालांकि, उम्मीद के उलट बुंदेलखंड की चरखारी सीट पर सपा के कप्तान सिंह राजपूत ने जीत हासिल कर ली। इसके अलावा, बलहा, खीरी की निघासन, रोहनिया, बिजनौर, हमीरपुर, सिराथू और ठाकुरद्वारा सीट पर भी सपा को जीत मिली है।

इसके अलावा, मुलायम सिंह की मैनपुरी सीट पर भी उनके प्रपौत्र तेज प्रताप सिंह ने तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर ली।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी हार मान ली। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि भाजपा से जहां गलतियां हुईं हैं उसकी समीक्षा होगी और मीडिया के माध्यम से जनता तक बात पहुंचाई जाएगी।

जानिए, सीटवार पार्टियों का हाल

LIVE counting of up assembly bypoll.
सहारनपुर नगर: भाजपा के राजीव गुंबर जीते।
बिजनौरः
सपा की रुचि वीरा जीतीं।
ठाकुरद्वाराः सपा के नवाब जान जीते।
नोएडाः
भाजपा की विमला बाथम जीतीं।
निघासनः सपा के कृष्‍ण गोपाल पटेल जीते।
लखनऊ पूर्वीः भाजपा के आशुतोष 'गोपाल' टंडन जीते।
हमीरपुरः सपा के शिवचरण प्रजापति जीते।
चरखारीः सपा के कप्तान सिंह राजपूत जीते। भाजपा तीसरे स्‍थान पर।
सिराहूः सपा के वाचस्पति जीते।
बलहाः सपा के बंसीधर बौद्ध जीते।
रोहनियाः सपा के महेंद्र सिंह पटेल जीते।

लोकसभा की मैनपुरी सीटः सपा के तेज प्रताप तीन लाख से ज्यादा वोटों से जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed