फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   list of ips officers transfer in uttar pradesh.

गोरखपुर के डीएम के बाद एसएसपी भी हटाए गए, यूपी में 43 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें- पूरी लिस्ट

Sun, 18 Mar 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Mar 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
list of ips officers transfer in uttar pradesh.

यूपी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 22 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 43 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। गोरखपुर के डीएम के बाद वहां के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को भी हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्मिक, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा गया है। शलभ माथुर गोरखपुर के नए एसएसपी होंगे।

विज्ञापन


जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें सरकार की किरकिरी कराने वाले बाराबंकी, बलिया और मथुरा के पुलिस कप्तान शामिल हैं। मुख्यमंत्री की गुडबुक में शामिल शामली के पुलिस कप्तान अजय पाल शर्मा को नोएडा एसएसपी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। पहली जनवरी को प्रमोशन पाकर डीआईजी बनने वाले नोएडा, मुरादाबाद और बदायूं के पुलिस कप्तान को हटाकर उनके स्थान पर नए अधिकारी भेजे गए हैं।
विज्ञापन


22 में से 4 ही बचा पाए कप्तानी
जिन 22 पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें से चार ही ऐसे हैं जिनको एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है। इनमें अजय पाल शर्मा को शामली से गौतमबुद्धनगर, नोएडा भेजा गया है। इटावा के एसएसपी वैभव कृष्ण को गाजियाबाद के एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गोंडा के एसपी उमेश कुमार सिंह को बिजनौर और बिजनौर के एसपी प्रभाकर चौधरी को मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी 18 पुलिस कप्तानों को साइड पोस्टिंग दी गई है। माना जा रहा है कि फील्ड में परफॉर्मेंस न दे पाने के कारण ये हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में हटे एसपी बाराबंकी

list of ips officers transfer in uttar pradesh.

बाराबंकी के एसपी अनिल कुमार सिंह पर हाल ही एक सिपाही ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। कहा था कि यहां हर थाने का रेट तय है। एक थाने की कीमत 6 लाख है। इसी तरह बलिया के एसपी अनिल कुमार की भी नकारात्मक रिपोर्ट गृह विभाग को मिली थी, जिसके बाद उन्हें हटा दिया गया है। मथुरा के एसएसपी स्वप्निल ममगाई को भी हटा दिया गया है। वहां एक महिला इंस्पेक्टर ने एक सिपाही पर दो लाख रुपये में चार्ज दिलाने का आरोप लगाया था।

कारागार प्रशासन भेजे गए लव कुमार
डीआईजी के पद पर प्रमोट होने वाले नोएडा के पुलिस कप्तान लव कुमार और मुरादाबाद में एसएसपी प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी कारागार बनाया गया है। बदायूं से हटे डीआईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय को डीआईजी पीटीएस उन्नाव भेजा गया है।

लल्लन सिंह गोंडा के नए पुलिस कप्तान
जिन आईपीएस अधिकारियों को जिले में मौका मिला है, उनमें देवरंजन वर्मा जो इंटेलीजेंस फैजाबाद में तैनात थे, उन्हें शामली का एसएसपी बनाया गया है। लल्लन सिंह गोंडा के नए पुलिस कप्तान होंगे। संतोष कुमार को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। जे रविंदर गौड़ मुरादाबाद के एसएसपी होंगे। राहुल राज को बलिया, अशोक कुमार को बदायूं, ओपी सिंह को ललितपुर, नागेश्वर सिंह को औरैया और अशोक कुमार त्रिपाठी को इटावा की जिम्मेदारी दी गई है।

इन अफसरों के हुए तबादले-

list of ips officers transfer in uttar pradesh.

इन्हें इन जगहों पर मिली तैनाती-


ये लिस्ट भी देखें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed