फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   List of centre of pg Exam is issue in Lucknow university

लविविः पीजी परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 17 फरवरी से शुरू हो रही पीजी की परीक्षाएं

Fri, 11 Feb 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
List of centre of pg Exam is issue in Lucknow university
लखनऊ विवि ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विश्वविद्यालय की परास्नातक कोर्सों की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रस्तावित हैं। इसके लिए परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को पीजी कोर्सों के परीक्षा केंद्रों की भी सूची जारी कर दी है। यह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
इसके अनुसार एमजेएमसी की परीक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, एमए हिंदी के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय व बीएसएनवी पीजी कॉलेज, एमए अंग्रेजी तीसरे सेमेस्टर के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय, एमए अर्थशास्त्र तीसरे सेमेस्टर के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय व मुमताज पीजी कॉलेज, बीपीएड तीसरे सेमेस्टर के लिए लखनऊ विवि, जेएनपीजी कॉलेज, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, बीएससी एजी के लिए चंद्रभानु गुप्ता कृषि महाविद्यालय, महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज व कालीचरण पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

एमकॉम प्योर व एमकॉम अप्लाइड इकोनॉमिक्स के लिए लखनऊ विवि, श्रीजेएनपीजी कॉलेज, कालीचरण पीजी कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एमए समाजशास्त्र के लिए लखनऊ विवि, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, पंडित दीनदयाल राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीजेएनपीजी डिग्री कॉलेज, रजत डिग्री कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, आईटी पीजी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि एमएड के लिए लखनऊ विवि ओल्ड कैंपस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय, रजत डिग्री कॉलेज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि एमए एजूकेशन की परीक्षाएं लखनऊ विवि केंद्र पर होंगी। इन केंद्रों पर किन-किन कॉलेजों की परीक्षाएं होंगी, इसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थी इसके अनुसार अपने केंद्र पर परीक्षा में शामिल हों।

नए जिलों में केंद्र बनाने की कवायद भी शुरू
विवि प्रशासन ने प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन से जुड़ी कवायद भी शुरू कर दी है। इस क्रम में विवि द्वारा नए जुड़े चार जिलों रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी के कॉलेजों से गूगल फार्म पर सूचनाएं मांगी हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी किए गए फार्म में कॉलेजों से उनकी आईडी, कॉलेज कोड, लांगीट्यूट, लेटीट्यूट, प्राचार्य, कार्यवाहक प्राचार्य, पास के डाकघर, पिन कोड, पास के थाना, मुख्यालय से कॉलेज की दूरी, कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कमरे में बैठने वाले विद्यार्थियों की सूचना, इंटरनेट, बिजली व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सीटों, पाठ्यक्रम आदि की जानकारी मांगी है। इनके बारे में जानकारी मिलने के बाद सुविधाओं के आधार पर संबंधित कॉलेज को परीक्षा केंद्र व मूल्यांकन केंद्र बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed