फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Liquor was being served in two restaurants without license, managers of both arrested

Lucknow News: बिना लाइसेंस दो रेस्टोरेंट में परोसी जा रही थी शराब, दोनों के प्रबंधक गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Liquor was being served in two restaurants without license, managers of both arrested
लखनऊ। अलीगंज में बिना लाइसेंस दो रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने रविवार रात छापा मारा और मौके पर मिले दोनों के प्रबंधकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की टीम अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रविवार रात अलीगंज सेक्टर सी स्थित चिकी चिक और द ग्रिल चिल रेस्टोरेंट में छापा मारा। दोनों रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। टीम ने दोनों रेस्टोरेंटों के प्रबंधकों व मालिकों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

चिकी चिक रेस्टोरेंट का प्रबंधक ऋषि खन्ना आजाद महल, सदर कैंट का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक अलीगंज सेक्टर-जी निवासी रोविंद्र सिंह के कहने पर ज्यादा पैसे कमाने के लिए रेस्टोरेंट में शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से विदेशी शराब की एक भरी हुई व पांच खाली बोतल तथा बीयर के 10 खाली केन बरामद किए। रेस्टोरेंट मालिक मौके पर नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, द ग्रिल चिल रेस्टोरेंट के प्रबंधक शाहजहांपुर के सिधौली के भटपुरा ग्राम निवासी सेजल गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि रेस्टोरेंट के मालिक मुंशीपुलिया निवासी प्रियंक श्रीवास्तव रुपये कमाने के लालच में फर्जीवाड़ा कर रहा था। रेस्टोरेंट से विदेशी शराब की छह खाली बोतल तथा बीयर की 10 खाली केन बरामद की गई। प्रियंक भी टीम के बुलाने पर नहीं आया। इसके बाद प्रबंधक सेजल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed