फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lineman died due to electric shock in Lucknow Medical College his colleague got burnt

UP News: मेडिकल कॉलेज में करंट से लाइनमैन की मौत... साथी झुलसकर सीढ़ी से गिरा, काम करते समय चालू हो गई बिजली

Sun, 23 Mar 2025 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

इकबाल बिजली चालू करने के लिए 11 हजार वोल्ट की लाइन एवं ट्रांसफार्मर के बीच दो फ्यूज बांध चुका था। उसने जैसे ही तीसरा फ्यूज बांधने के लिए नंगे तारों को छुआ तो जोरदार धमाका हुआ। वह लाइन में चिपक गया। काम करने के दौरान इकबाल के सहयोग में उसके नीचे सीढ़ी पर ही अल्ताफ भी खड़ा जो भी करंट की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के कई हिस्से जल गए, जिसका ट्रामा में उपचार चल रहा है। फिलहाल प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Lineman died due to electric shock in Lucknow Medical College his colleague got burnt
करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन इकबाल अंसारी 11 हजार वोल्ट की लाइन में चिपक गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। करंट की चपेट में आकर उसका सहयोगी अल्ताब भी झुलस गया। वह करंट के झटके से सीढ़ी से नीचे गिर गया। इससे उसकी जान तो बच गई लेकिन, चोट आ गई। दोनों कर्मचारी बिजलीघर के ऑपरेटर गिरजा शंकर की जानकारी में लिखा-पढ़ी करने के बाद काम कर रहे थे। इसके बाद भी लापरवाही से बरती गई। काम के बीच में बंद लाइन चालू हो गई। इससे हादसा हो गया। 
विज्ञापन


चौक के अधिशासी अभियंता रमन ने बताया कि शाम करीब साढ़े तीन बजे मेडिकल कॉलेज पीआरओ ऑफिस के सामने इंटरलिकिंग फीडर के करंट ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से बिजली बंद हो गई थी। इस फ्यूज को बांधने के लिए सआदतगंज करीमगंज निवासी इकबाल अंसारी तीन अन्य साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर गया था। 
विज्ञापन

सवाल : बंद बिजली कैसे चालू हो गई

जिस खतरनाक लाइन पर कर्मचारी काम कर रहे थे वह कैसे चालू हो गई। कहीं ऑपरेटर ने गलती से बंद फीडर को लाइनमैन से बात किए बिना ही चालू तो नहीं कर दिया। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल, बंद बिजली बिना लाइनमैन से बात किए ऑपरेटर ने कैसे चालू कर दी। हालांकि, अंदेशा यह भी कि मेडिकल कॉलेज परिसर के जनरेटर के चालू होने से लाइन पर करंट दौड़ गया, जिससे भी हादसा हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंचे जेई-एसडीओ

उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि घटना की सूचना दिए जाने के बाद भी इलाके के जेई खुर्शीद अहमद एवं एसडीओ गुलशेर अली काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंचे। इससे कर्मियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed