{"_id":"5f6e53dc8ebc3e9bc3695b40","slug":"life-threat-to-cm-yogi-adityanath-for-not-releasing-mukhtar-out-of-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस
Sat, 26 Sep 2020 01:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल से न छोड़ने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सीएम योगी को धमकी देने वाले को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। हजरतगंज थाना प्रभारी अंजनी पांडेय के मुताबिक आरोपी अमरपाल नाम का ट्रक ड्राइवर है। वह मूल रूप से इटावा का रहने वाला है।
विज्ञापन
प्रभारी के मुताबिक नशे में उसने यूपी 112 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा था। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसका किसी से कोई लेना देना नहीं है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि 9696755113 नंबर से बदमाश ने बुधवार को यूपी 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर हजरतगंज अंजनी कुमार पांडेय की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस आयुक्त ने बताया कि धमकी भरे मैसेज बुधवार सुबह 9:56 से 10.11 बजे के बीच भेजे गए थे।
विज्ञापन
मैसेज में सीएम के प्रति अभद्र बातें करने के साथ ही मुख्तार को 24 घंटे के भीतर जेल से बाहर निकालने की बात कही गई थी। धमकी देने वाले अमरपाल ने मैसेज में लिखा था कि मुख्तार को जेल से नहीं छुड़ाया गया तो 25 तारीख यानी शुक्रवार तक सरकार मिटा दी जाएगी।
इसके बाद पुलिस की टीम उस नंबर की जांच में जुट गई थी। नंबर का पता लगने बाद शनिवार सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।