फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Life saving medicines found burning again in Lalganj CHC

Lucknow News: लालगंज सीएचसी में फिर जलती मिलीं जीवनरक्षक दवाएं

Fri, 26 Apr 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 26 Apr 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Life saving medicines found burning again in Lalganj CHC
लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलाई गई सरकारी दवाएं। - फोटो : संवाद
लालगंज (रायबरेली)। सीएचसी लालगंज में एक बार फिर जीवन रक्षक दवाएं जलती मिलीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच के लिए टीम गठित की।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब 11 बजे सरकारी अस्पताल में सरकारी दवाइयों के जलने का एक वीडियो वायरल हुआ। भनक लगते ही मीडियाकर्मी वहां पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम से शिकायत पर उन्होंने इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. सत्यजीत सिंह से बात कराने को कहा। चिकित्सक ने भी मामले में ध्यान नहीं दिया। किसान नेता रमेश सिंह ने डीएम को फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंची और जलाई गई दवाओं को सील कर दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बाहरी व्यक्ति ने दवाएं लाकर यहां जलाई हैं। मामले की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि दवाएं कहां से आईं।
मामले में सीएमओ ने एसीएमओ अरविंद कुमार, चीफ फार्मासिस्ट महफूज आलम और फार्मासिस्ट प्रशांत कुमार की टीम गठित कर दी है। टीम को तत्काल जांच करके पूरी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि दवाएं अस्पताल की हैं तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब दिया जाएगा। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज सीएचसी में दवाएं जलाए जाने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई। विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जल्द ही जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed