यूपी सरकार की वेबसाइट के बहाने मोदी का अखिलेश पर हमला, देखें हकीकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद मोदी बोले, मैं यूपी सरकार की वेबसाइट देख रहा था कि यूपी सरकार खुद क्या कह रही है। अखिलेश जी कहते हैं कि काम बोल रहा है जबकि उनकी वेबसाइट कहती है कि कारनामे बोल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, यूपी सरकार की अधिकारिक वेबसाइट में लिखा है कि उत्तर प्रदेश में जिंदगी बहुत छोटी होती है और कब मर जाएं कोई भरोसा नहीं। कहा कि उत्तर प्रदेश की हालत अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान जैसी है। उन्होंने ये भी कहा कि ये डॉक्यूमेंट आज सुबह का है।
मोदी ने कहा, ये बात न मैं कह रहा हूं न यमराज की तरफ से चिट्ठी आई है। उन्होंने कहा कि मेरा भाषण खत्म होने के बाद अफसरों पर गाज गिरेगी कि सच क्यों बोल दिया, मोदी ने तो सच पकड़ लिया। आगे स्लाइड में देखें क्या लिखा है वेबसाइट में...
देखें, क्या बोले मोदी, क्या है वेबसाइट में
क्या है हकीकत: दरअसल यूपी सरकार की वेबसाइट up.gov.in में इकोनॉमी के सेक्शन में यूपी की 50 साल की अर्थव्यस्था के बारे में आंकड़े दिए गए हैं। इसमें हेल्थ के सेक्शन में जो पहली लाइन लिखी है ‘Life in uttar Pradesh is short and uncertain’। इस सेक्शन में मृत्युदर के आंकड़ें दिए गए हैं साथ ही मृत्यदर की तुलना सहारा अफ्रीका के आंकड़ों से की गई है। इस पेज पर कॉपीराइट 2004 लिखा हुआ है और ये डॉक्यूमेंट आज सुबह का नहीं है। ये आंकडे़े बदलते और अपडेट होते रहते हैं।