फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopards more than doubled in the forests of UP in three years

Leopards Leap : यूपी के जंगलों में तीन साल में दोगुना से ज्यादा बढ़े तेंदुए, तैयार हो रही है संरक्षण की योजना

Sun, 25 Jun 2023 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 06:04 AM IST
सार

वन विभाग ने वर्ष 2022 में इनकी गणना कराई थी। यूपी में तेंदुओं की संख्या में तीन साल में दोगुना से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019 की गणना में 415 तेंदुए मिले थे। अलग-अलग जंगलों में तेंदुओं की संख्या के हिसाब से इनके संरक्षण की योजना भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
Leopards more than doubled in the forests of UP in three years
तेंदुए... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जंगलों में 870 तेंदुए टहल रहे हैं। वन विभाग ने वर्ष 2022 में इनकी गणना कराई थी। यूपी में तेंदुओं की संख्या में तीन साल में दोगुना से ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2019 की गणना में 415 तेंदुए मिले थे। अलग-अलग जंगलों में तेंदुओं की संख्या के हिसाब से इनके संरक्षण की योजना भी तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2022 की गणना के अनुसार मेरठ व गाजियाबाद में 9-9 और हापुड़ में तीन तेंदुए विचरण कर रहे हैं। सहारनपुर के शिवालिक रेंज में रिपोर्ट के मुताबिक तेंदुओं की संख्या 29 बताई गई है। बुंदेलखंड में गणना करने वाली टीम को ललितपुर में 22 और चित्रकूट में 15 तेंदुए मिले, इटावा में 20 तेंदुए हैं। इनकी संख्या के लिहाज से गोंडा क्षेत्र के जंगल काफी समृद्ध हैं।
विज्ञापन


वहां के सोहेलवा में 116 और सोहागीबरवा में 67 तेंदुए हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 101 और वन्यजीव प्रभाग पीलीभीत में एक तेंदुआ मिला है। बरेली मंडल के अन्य तीन जिलों बरेली, बदायूं और शाहजहांपुर में इनकी संख्या शून्य है। मुरादाबाद में 5 और अमरोहा में 16 तेंदुए हैं। रिपोर्ट में बिजनौर और नजीबाबाद में भी इनकी संख्या क्रमशः 199 और 105 बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया में 34, कतर्नियाघाट में 37 और बफरजोन में 21 तेंदुए हैं। इसी तरह से कैमूर में 20, वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर में 3, लखीमपुर खीरी में 13, सीतापुर में 7 और मिर्जापुर में 10 तेंदुए हैं। इसके अलावा कुछ तेंदुए अन्य स्थानों पर सतत विचरण अवस्था में भी हैं।


इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए ग्लोबल टाइगर फोरम (जीटीएफ) की ओर से प्रदेश में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया गया है। स्मॉल कैट प्रजाति के तेंदुओं समेत सभी वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अलग से एक कार्ययोजना भी बन रही है। इससे आने वाले दिनों में तेंदुओं की संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed