फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard remained imprisoned in cage for 18 hours, taken to Chakia forest area

Lucknow News: 18 घंटे पिंजरे में कैद रहा तेंदुआ, ले जाया गया चकिया वन क्षेत्र

Sun, 12 Jan 2025 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard remained imprisoned in cage for 18 hours, taken to Chakia forest area

विज्ञापन
श्रावस्ती। जोगिया के मजरा नरैनापुर में शुक्रवार की शाम पकड़ा गया तेंदुआ करीब 18 घंटे तक वन कार्यालय भिनगा में रखे गए पिंजरे में कैद रहा। इसको रात में दो मुर्गे खिलाए गए। उसे नेपाल सीमा से सटे बहराइच के चकिया वन क्षेत्र ले जाया गया है। जहां उसका नया आशियाना होगा।
हरदत्त नगर वन क्षेत्र व थाना क्षेत्र मल्हीपुर के ग्राम जोगिया के मजरा नरैनापुर में शुक्रवार शाम पकड़े गए तेंदुए का अब बहराइच का चकिया जंगल अब नया ठिकाना होगा। पूरी रात वन कार्यालय भिनगा में रखे गए पिंजरे में कैद तेंदुआ गुर्राता रहा। उसकी तरफ जो भी आता उसे देख कर वह झपट्टा मारने का प्रयास करता रहा। रात में तेंदुए को खाने के लिए दो मुर्गे दिए गए।
विज्ञापन

रेंजर राम मिलन ने बताया कि यह नर तेंदुआ पूरी तरह से वयस्क है। इसकी उम्र करीब पांच से छह साल है। यह तेंदुआ आदमखोर नहीं था। यह नरैनापुर कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल इसे नेपाल सीमा से सटे बहराइच के चकिया वन क्षेत्र ले जाया जा रहा है। जहां इसे जंगल में छोड़ा जाएगा। अब चकिया जंगल ही इसका नया ठिकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed