{"_id":"6928b9e9261ad53cee09368f","slug":"leopard-not-captured-on-camera-panic-continues-lucknow-news-c-13-knp1002-1491623-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैमरे में नहीं कैद हुआ तेंदुआ, दहशत बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैमरे में नहीं कैद हुआ तेंदुआ, दहशत बरकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। रहमानखेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान और आसपास के घने जंगलों में दो दिन पहले दिखा तेंदुआ वन विभाग के कैमरों में कैद नहीं हो सका है। किसान शाम होने से पहले ही खेत से लौट आ रहे हैं। लोग अकेले बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम ठोस उपाय करने के बजाय क्षेत्र में नजर आ रहे पगचिह्नों को भी मिट्टी पाटकर छिपा दे रहे हैं। उधर, अधिकारियों ने बताया कि एसडीओ चंदन चौधरी और रेंजर सोनम दीक्षित के नेतृत्व में बनाई गई छह सदस्यीय टीम इलाके में लगातार कॉम्बिंग कर रही है।
संस्थान परिसर में बेल वाली बाग, मीठेनगर मार्ग और खड़ंजे के आसपास समेत सात स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। दो टीमें इनकी फुटेज जांच कर तेंदुए की हलचल का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। मीठेनगर ग्राम पंचायत के प्रधान रवि यादव ने बताया कि ठंड में बाघ के आने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। अब तेंदुए की दहशत ने चिंता बढ़ा दी है।