फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard get caught in a cage in katarniaghat in Bahraich.

Bahraich: आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरें में हुआ कैद, आठ साल की बच्ची को बनाया था निवाला

Tue, 07 May 2024 01:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2024 01:27 PM IST
सार

धर्मापुर वन रेंज में आतंक फैलाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद कर लिया गया है। जो कि कई दिनों से क्षेत्र में आतंक फैला रहा था।

विज्ञापन
Leopard get caught in a cage in katarniaghat in Bahraich.
कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के धर्मापुर वन रेंज के घर्मापुर गांव में आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरें में कैद हो गया जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। कतर्नियाघाट जंगल के किनारे बसे घर्मापुर गांव में एक सप्ताह से तेंदुए के हमले अचानक बढ़ गये थे और तेंदुआ घर में सो रही बालिका शमा (8 वर्ष) को उठा ले गया और खेत में निवाला बना लिया था।

विज्ञापन


इस घटना के बाद तेंदुए की लगातार गांव में आमद हो रही थी और दो दिन बाद गांव की एक बालिका पर हमला कर दिया था। लगातार दो घटनाओं के बाद के बाद से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल था जिस पर वन विभाग द्वारा घर्मापुर गांव में पिंजरा लगाया गया था तथा वन विभाग की टीम वन क्षेत्राधिकारी मोबीन आरिफ के नेतृत्व में गस्त तेज कर तेंदुआ के मूवमेंट पर नजर रख रही थी। आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए 15 थर्मो सेंसर कैमरे भी लगाए गए थे।
विज्ञापन


सोमवार रात तेंदुआ शिकार के लिए गांव की ओर आया तो गांव के किनारे पिंजरे में बंधी बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हो गया। इस दौरान गश्त कर रही वन विभाग की टीम को तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई पड़ी तो वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ पिंजरें के पास गये तो देखा तेंदुआ पिंजरें में कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के पिंजरे मे कैद होने की सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुआ को पिंजरा सहित वन रेंज कार्यालय ले आये। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और सभी ने राहत महसूस की।


वन क्षेत्राधिकारी धर्मापुर मोबीन आरिफ ने बताया कि सोमवार की रात घर्मापुर गांव में आतंक मचाने वाली मादा तेंदुआ पिंजरें में कैद हो गई थी। स्वास्थ्य के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ लगभग 4 माह की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed