फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leopard attacked on three people in Bahraich on one singal day.

Bahraich: एक ही दिन में तेंदुए ने तीन लोगों को किया घायल, दहशत में आए ग्रामीण

Tue, 04 Apr 2023 06:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 04 Apr 2023 06:03 PM IST
सार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन रेंज में एक तेंदुए ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Leopard attacked on three people in Bahraich on one singal day.
तेंदुए के हमले में घायल हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के कतर्नियाघाट वन रेंज में तेंदुए के हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को तेंदुए ने खेत में काम कर रही महिला समेत तीन किसानों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

विज्ञापन


जहां एक किसान की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेफर कर दिया। वही, तीन लोगों पर हमले के बाद भी तेंदुए के खेतों में छिपे होने की चर्चाएं तेज हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डर व दहशत से भरे ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर चल रहे हैं। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी भी तेंदुए की तलाश में गस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में आईपीएल के लिए दर्शक नहीं दिखा रहे उत्साह, टिकटों के दाम तीस फीसदी कम किए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हनुमानगढ़ी के महंत ने बंगला छिनने के बाद राहुल गांधी को दिया ऑफर, मंदिर परिसर में आकर रहें


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज स्थित मटेही गांव के राणा फार्म मटेही पर मंगलवार की सुबह थारु महिला राजकुमारी (53) गेहूं की देखभाल कर रही थी। इसी दौरान जंगल से निकले एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला का हाथ दबोच लिया और उंगलियां चबा डाली। महिला ने शोर मचाया और तेंदुए से भिड़ गयी।


महिला का संघर्ष देख तेंदुआ खेतों में भाग गया। हमले के कुछ देर बाद ही तेंदुए ने खेत की रखवाली कर रहे किसान विजय प्रताप (43) पर हमला बोल दिया। विजय प्रताप भी शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गया। वहीं, विजय का शोर सुन अन्य ग्रामीण भी आ गए और हांका लगाने लगे। जिससे तेंदुआ मटेही गांव के पड़ोसी गांव कारीकोट के मजरा आजमगढ़पुरवा की ओर भाग गया।

तेंदुए ने आजमगढ़ पुरवा में खेत की रखवाली कर रहे किसान दलविंदर सिंह (50) पर हमला कर दिया। किसान दलविंदर भी तेंदुए से भिड़ गया और कई मिनटों तक तेंदुए के साथ संघर्ष करता रहा जिसके बाद तेंदुआ फिर खेतों में भाग गया। तेंदुए के हमले में दलविंदर गंभीर रुप से घायल हो गया। तेंदुए ने उसके गले, कंधे और सीने को गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।

ग्रामीण घायलों को पीएचसी सुजौली लेकर पहुंचे। जहां दलविंदर की हालत खराब देख चिकित्सकों ने उसे सीएचसी मोतीपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना पर वनरक्षक कौशल किशोर, वाचसर रमेश कुमार, पंकज यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। एक साथ हुए तीन हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed