फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leopard attack on a girl in bahraich.

खौफः यूपी में फैला तेंदुए और बाघ का आतंक

Wed, 12 Nov 2014 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Wed, 12 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on a girl in bahraich.

मटेही गांव निवासी एक बालिका को मंगलवार देर शाम घर से निकलते ही तेंदुआ दबोच ले गया। ग्रामीणों के आधे घंटे तक कांबिंग करने पर बालिका का क्षत-विक्षत शव खेत में मिला।

विज्ञापन


वनकर्मियों ने तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। किसी भी अधिकारी के घटनास्थल पर न पहुंचने और तेंदुए के लगातार हमले से ग्रामीणों में रोष है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत मटेही गांव जंगल से सटा है। मंगलवार देर शाम गांव के लोग अपना कामकाज निपटाने में व्यस्त थे तभी सात बजे के आसपास गांव निवासी राजेश कुमार की 11 वर्षीय बेटी अस्मिता पड़ोस में जाने के लिए घर से निकली।
विज्ञापन


इतने में घर के सामने लगी झाड़ियों के बीच से अचानक एक तेंदुआ निकल आया और अस्मिता को दबोच लिया। तेंदुआ बालिका को घसीटते हुए खेत में घुस गया।

वहीं रविवार की रात को गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जमुवरिया में रामअचल चौरसिया की बेटी पूजा को भी तेंदुए ने दबोच लिया था। पूजा रात घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी पीने गई। इस बीच घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे दबोच कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की चीख सुनकर घर वाले और ग्रामीण दौड़े। काफी देर बाद उसका शव खेत में मिला। पिछले काफी समय से लगातार तेंदुओं के हमले से करीब 75 गांव के लोग दहशत की जिंदगी जी रहे हैं।

लखनऊ से बाराबंकी तो नहीं पहुंच गया बाघ

leopard attack on a girl in bahraich.

लखनऊ से जिले में बाघ घुसने की आशंका से जहां देवा क्षेत्र के कई गांवों के लोग भयभीत हैं। वहीं वन विभाग ने भी इसे गंभीरता से लिया है।

डीएफओ क्षेत्र में तीन टीमें तैनात की है। वहीं सोमवार रात देवा क्षेत्र के ही एक गांव में बाघ आने की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लखनऊ क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले बाघ की बाराबंकी जिले में भी पहुंचने की आशंका को लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है। देवा कोतवाली क्षेत्र के जंगलों में बाघ को पहुंचने की आशंका को लेकर वन विभाग ने अपनी तीन टीमें तैनात कर दी है।

वहीं धनियाबेली गांव में सोमवार देर रात शौच के लिए निकले एक वृद्ध को तेंदुए ने नोच कर लहूलुहान कर दिया।
वृद्ध की चीख-पुकार पर जब गांव के लोग हांका लगाते हुए दौड़े तब किसी तरह तेंदुआ जंगल की ओर गया। इस बीच वृद्ध दस मिनट तक उससे संघर्ष करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed