{"_id":"5f4815008ebc3e2a9627f166","slug":"length-of-run-way-of-airport-wiil-be-increase-lko-city-news-lko537199834","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर से अडानी ग्रुप संभाल लेगा एयरपोर्ट की कमान, बढ़ेगी रन-वे की लंबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर से अडानी ग्रुप संभाल लेगा एयरपोर्ट की कमान, बढ़ेगी रन-वे की लंबाई
विज्ञापन

अडानी ग्रुप अक्तूबर से अमौसी एयरपोर्ट की कमान पूरी तरह संभाल लेगा। इसके बाद पेंडिंग प्रोजेक्ट को गति मिलने की पूरी उम्मीद है।
इसमें रन-वे की लंबाई को बढ़ाने व टी-थ्री के काम में तेजी से लेकर नए फायर फाइटिंग सिस्टम के काम प्रमुखता से पूरे किए जाएंगे। एयरपोर्ट से प्रतिवर्ष 55 लाख से ज्यादा घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्री सफर करते हैं।
एयरपोर्ट के रन-वे की लंबाई बढ़ाने का प्रोजेक्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश सरकार के बीच लंबे समय से फंसा है। इस पर कई चरणों में बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं निकला है।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि अडानी ग्रुप के पदाधिकारी दस साल से लंबित रन-वे की लंबाई बढ़ाने के प्रोजेक्ट को सबसे पहले शुरू करवाएंगे। ताकि जंबो जेट आसानी से लैंड कर सकें।
विज्ञापन
अभी रनवे की लंबाई करीब 2800 मीटर है, जिसे 500 मीटर और बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा समानांतर टैक्सी-वे, नए हैंगर बनवाने का काम, फायर फाइटिंग सिस्टम के अपग्रेडिंग का काम भी प्राथमिकता में शामिल है।
यही नहीं, नए टर्मिनल टी-थ्री का काम भी तेज होगा और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जाएगा।
वहीं, एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद सहित अन्य जगहों से आने वाले यात्रियों को पोर्टर नहीं मिल पा रहे हैं।
इससे यात्रियों को अपना लगेज खुद लेकर निकलना पड़ता है और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की शिकायत पर अमल कर रहा है।