{"_id":"5e0744bc8ebc3e87cf3e1ce3","slug":"lekhpals-taken-back-their-strike-unconditionally","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिना शर्त लेखपालों ने खत्म की हड़ताल, सरकार वापस लेगी की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना शर्त लेखपालों ने खत्म की हड़ताल, सरकार वापस लेगी की गई कार्रवाई
Sat, 28 Dec 2019 05:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Dec 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश भर में बीते 18 दिनों से चल रही लेखपाल संघ की हड़ताल शनिवार को बिना शर्त वापस हो गई। 10 दिसंबर से चल रही हड़ताल को बिना शर्त खत्म कर के शनिवार को लेखपाल वापस लौटे। हड़ताल के दौरान सरकार की ओर से लेखपालों पर जो कार्रवाई की गई थी, सरकार की ओर से उसे समाप्त करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रदेश में लेखपालों की हड़ताल की वजह से जनहित के प्रभावित हो रहे कार्यों का असर उच्च स्तर पर भी महसूस किया जा रहा था। शासन व राजस्व परिषद स्तर से जिलाधिकारियों के माध्यम से आंदोलन खत्म कराने का प्रयास फेल होने के बाद बैक डोर से भी प्रयास शुरू किए जा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को लेखपाल संघ के कुछ पदाधिकारियों के साथ शासन की ओर से निर्देशित एक अधिकारी ने बैक डोर वार्ता भी की थी। फिलहाल लेखपालों की ओर से चल रही हड़ताल को शनिवार बिना शर्त वापस ले लिया गया।
विज्ञापन