फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lekhpal raped a women

लेखपाल ने किया रेप, दरोगा ने भी पीटा

Fri, 22 Aug 2014 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर Updated Fri, 22 Aug 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
lekhpal raped a women

आय व जाति प्रमाण पत्र बनवाने गई एक महिला से लेखपाल ने दुष्कर्म किया। जब पीड़िता अपने पति के साथ तहरीर लेकर थाने पहुंची तो दरोगा ने दंपती की पिटाई कर भगा दिया।

विज्ञापन


तब दंपती एएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंचे। एएसपी की फटकार के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया। मामला हलियापुर थाना क्षेत्र का है।

हलियापुर थाना क्षेत्र की एक महिला बुधवार को लेखपाल त्रिलोकीनाथ मिश्र के पास आय व जाति प्रमाण-पत्र बनवाने पहुंची थी।

इस तरह दिया वारदात को अंदाज

lekhpal raped a women

लेखपाल ने महिला को रिपोर्ट लगाने के बहाने शाम करीब सात बजे पिपरी गांव में बुलाया था। इसके बाद त्रिलोकीनाथ महिला को बाइक पर बैठाकर पिपरी से तिवारीपुर गांव की ओर जाने लगा।

रास्ते में किसी सुनसान जगह पर लेखपाल ने बाइक रोक दी। महिला जब तक कुछ समझती, लेखपाल उसे झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद लेखपाल फरार हो गया। महिला किसी तरह घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे और लेखपाल के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की भी पिटाई

lekhpal raped a women

जब पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची तो दरोगा विपिन सिंह ने उनकी तहरीर फाड़ कर पति की पिटाई कर दी।

महिला ने विरोध किया तो उसे भी थप्पड़ जड़ दिया और दोनों को थाने से भगा दिया। पीड़िता ने बृहस्पतिवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित को आपबीती बताई।

एएसपी ने बताया कि थाने में महिला व पति के साथ मारपीट की जांच का आदेश दिया गया है। दरोगा दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed