{"_id":"6375457ea615287e0e2e99f6","slug":"lekhpal-arrested-on-taking-bribe-gw-reporters-news-lko657510614","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार
विज्ञापन
माल इलाके में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल अशोक कुमार वर्मा रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद मड़ियांव थाने मुकदमा दर्ज कराया।
ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सान्याल के अनुसार, सैदापुर मड़वाना गांव निवासी किसान रमेश कुमार गौतम के पिता कल्लू की मृत्यु हो चुकी है।
रमेश वरासत के लिए लंबे समय से तहसील का चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल अशोक कुमार वर्मा ने काम करवाने के नाम पर रमेश से पांच हजार की घूस मांगी थी।
रिश्वत न मिल पाने पर लेखपाल मामले में लगातार टालमटोल कर रहा था। इससे आजिज आकर पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन से की।
बुधवार को टीम योजना बनाकर पहुंची और प्रधान पम्मू सिंह की हार्डवेयर की दुकान में बैठकर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया।
ट्रैप टीम के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ मड़ियांव थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।