फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lehpal will get there posting very soon

ट्रेनिंग पूरी कर चुके 12 हजार लेखपालों को कार्यक्षेत्र का आवंटन जल्द

Fri, 15 Sep 2017 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 15 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
lehpal will get there posting very soon
jobs

प्रदेश के करीब 12 हजार नवनियुक्त लेखपालों को जल्दी ही स्वतंत्र रूप से कार्य क्षेत्र (हल्का) का आवंटन कर दिया जाएगा। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव लीना जौहरी ने इस संबंध में सभी डीएम को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पिछले दिनों लेखपाल संघ ने आयुक्त एवं सचिव से मुलाकात कर बताया था कि  इन लेखपालों का प्रशिक्षण पूरा होने के बावजूद उन्हें न तो तैनाती दी जा रही है और न ही उनसे कोई अन्य शासकीय कार्य लिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर जौहरी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों में प्रशिक्षु लेखपालों का एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा हो गया है उन लेखपालों को नियमानुसार क्षेत्र में तैनात कर शासकीय कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे लेखपालों का प्रशिक्षण पूरा होता जाए, क्षेत्र आवंटन की कार्यवाही भी करते जाएं। जौहरी ने ट्रेंड लेखपालों की अर्हकारी परीक्षा भी जल्द कराने को कहा है। परिषद स्तर से इस संबंध में अलग से निर्णय लिया जाएगा।

इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम से जिलों को अवगत करा दिया जाएगा। बता दें, पिछली सरकार में चित्रकूट छोड़कर सभी 74 जिलों में लेखपालों की भर्ती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed