{"_id":"5e8d26668ebc3e6f945b60df","slug":"legislators-salary-may-be-cut-meeting-of-yogi-cabinet-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रियों-विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती, विधायक निधि एक साल के लिए खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रियों-विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती, विधायक निधि एक साल के लिए खत्म
Wed, 08 Apr 2020 07:03 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
file pic
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों व विधायकों के वेतन में 30 फीसदी कटौती करने के साथ ही अगले एक वर्ष के लिए विधायक निधि खत्म करने का फैसला लिया है। 2020-21 की विधायक निधि का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने में किया जाएगा।
विज्ञापन
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में चार प्रस्तावों पर मुहर लगी:
- विधायक निधि को एक साल के लिए खत्म कर दिया गया है। 2020-21 की विधायक निधि का इस्तेमाल कोरोना से लड़ने में किया जाएगा।
- मंत्रियों के वेतन में 30 फीसदी की कटौती के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।
- विधायकों के वेतन में भी 30 फीसदी कटौती के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने सहमति दे दी।
- आपदा निधि 1951 में बदलाव किया गया। अब तक आपदा निधि में 600 करोड़ की राशि थी जिसे अब बढ़ा कर 1200 करोड़ किया गया है।