{"_id":"6ae457928a3e3c5c8b033323","slug":"legislative-council-elections-akhilesh-says-those-who-made-a-big-splash-have-come-crashing-down-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव: अखिलेश बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव: अखिलेश बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी
Fri, 30 Oct 2026 02:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:08 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच संदेश पहुंच गया है कि भाजपा विधान परिषद चुनाव में बेईमानी से जीती है। अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो ये छह सीटें न जीत पाते।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी विधान परिषद चुनाव में 5 सीटों पर जीत से उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि ये धूमधाम मचाने वाले लोग इन चुनाव में धड़ाम से गिर गए। भाजपा सिर्फ 5 सीट ही नहीं हारी है बल्कि 50 जिलों में हारी है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा जनता के समर्थन से जीती है जबकि जनता में संदेश ये गया है कि भाजपा ने इन चुनाव में छल करके छह सीटें जीती हैं। जहां साजिश है। वहीं, भाजपा है।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने बेईमानी से छह सीटें जीती हैं। अगर ईमानदारी से चुनाव होते तो भाजपा की जीत ऐसी न होती। उन्होंने विधान परिषद के सभी विजयी सदस्यों को बधाई दी। इस जीत से साबित हो गया है कि व्यापारी हमारे साथ हैं। आधी आबादी हमारे साथ हैं। उन्होंने वाराणसी की सीटों पर हार को लेकर सीएम योगी पर तंज कसते हुए कि काशी भले ही डूब जाए पर गोरखधंधा बंद न हो। अखिलेश यादव सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह का एलान: यूपी में लागू करेंगे UCC, 30 अक्तूबर का खूनी इतिहास याद दिलाया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ में डग्गामार सिंडिकेट का दबदबा: दलाल बोला- रोज 300 लाओ, बेफिक्र होकर गाड़ी चलाओ; पुलिस को हम देख लेंगे
वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार
अखिलेश यादव ने वाराणसी में भाजपा की हार पर कहा कि वाराणसी में डबल इंजन की डबल हार हुई है। इन चुनाव में महिला शिक्षकों ने भाजपा के खिलाफ वोट किया है। उन्होंने कहा कि अब कई अफसरों पर गाज गिरने वाली है। उन्होंने एमएलसी चुनाव में अनियमितता के आरोप भी लगाए और अमरोहा में 94 प्रतिशत मतदान पर सवाल उठाए। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह के 2027 के चुनाव में जीत के बाद प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो यूसीसी लागू करने लायक ही नहीं बचेंगे। 2027 का चुनाव भाईचारे का चुनाव होने जा रहा है। ये लोग हमेशा के लिए हटाये जाएंगे। जनता सांप्रदायिक राजनीति के पक्ष में नहीं है।
भाजपा के 10 वर्षों का दिया हिसाब
अखिलेश यादव ने इस मौके पर भाजपा के बीते 10 वर्षों के शासनकाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में प्रदेश में 27 हजार स्कूलों को बंद किया गया। भाजपा राज में आरक्षण लूटा गया। प्रदेश में 30 से ज्यादा पेपर लीक हुए। एक तरफ स्कूलों को बंद किया गया तो दूसरी तरफ 27 हजार शराब के ठेके खुलवाए गए।