{"_id":"6238a895a2ad90781f74525e","slug":"legislative-council-elections-113-candidates-filed-nomination-on-the-last-day-of-the-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव : पहले चरण के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद चुनाव : पहले चरण के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Mon, 21 Mar 2022 10:02 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:02 PM IST
सार
कई स्थानों पर नामांकन के समय भाजपा और सपा के प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच झड़प की भी खबर है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सेविधान परिषद के चुनाव में नामांकन के पहले चरण के अंतिम दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन किए। निर्वाचन आयोग के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन 113 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। कई स्थानों पर नामांकन के समय भाजपा और सपा के प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच झड़प की भी खबर है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि एटा में उनके प्रत्याशी उदयवीर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र छीन लिया। वहीं फर्रुखाबाद में भी भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
पहले चरण में जिन 29 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 30 सीटों के लिए मतदान होना है उसके लिए सबसे अधिक मेरठ-गाजियाबाद क्षेत्र से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। सबसे कम दो-दो नामांकन बदायूं, हरदोई और अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से हुआ है। इन तीनों सीटों पर सपा और भाजपा के उम्मीदवार आमने सामने हैं। कुल मिलाकर पहले चरण में कुल 139 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इन नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को होगी। 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 9 अप्रैल को होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन
वहीं नामांकन के दूसरे चरण में 6 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के लिए सोमवार को नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें फैजाबाद, बस्ती-सिद्घार्थनगर, गोरखपुर महाराजगंज सीट के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया जबकि गोंडा, देवरिया और बलिया के लिए एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। इन क्षेत्रों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 22 मार्च है। यहां 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 9 अप्रैल को मतदान होगा। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
विज्ञापन