फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legislative council election with assembly became a dual challenge for police in up

UP Assembly Elections : पुलिस के लिए दोहरी चुनौती बना विधानसभा के साथ विधान परिषद चुनाव 

Sun, 30 Jan 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 12:41 AM IST
सार

स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाएंगे विधान परिषद के 35 एमएलसी।

विज्ञापन
Legislative council election with assembly became a dual challenge for police in up
demo pic - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव के साथ होने जा रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर पुलिस महकमे की भी चुनौतियां बढ़ गई हैं। पहले जहां सिर्फ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी थी वहीं अब विधान परिषद के चुनाव घोषित होने से सरगर्मी और भी बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद चुनाव में 35 एमएलसी चुने जाएंगे।

विज्ञापन


चुनाव दो चरणों में 3 और 7 मार्च को होंगे। इसे लेकर राजनैतिक दलों में माथापच्ची तो शुरू हो गई है साथ ही पुलिस महकमे के सामने भी नई चुनौती है। अभी तक इस चुनाव में सत्तारूढ़ दल का दबदबा होता रहा है। इसमें बड़ी भूमिका पुलिस और प्रशासन की रहती है। लेकिन विधानसभा चुनाव के साथ इस चुनाव की घोषणा ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन पर किसका कितना दबाव काम करेगा, यह तो समय बताएगा लेकिन यह तय है कि सभी प्रमुख दल इस चुनाव को जीतने केलिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चयनित सदस्य इसमें मतदान करते हैं। यानी इस चुनाव में बीडीसी से लेकर ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस ने पहले भी कई तरह की चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक किया है, और इस चुनौती से भी अच्छे से निपटेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव डायरेक्ट नहीं होता। इस लिए फोर्स की उतनी अधिक जरूरत नहीं पड़ती जितनी विधानसभा आम चुनाव में पड़ती है।  सोमवार से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed