{"_id":"61f5914f52e799113a0eb8ec","slug":"legislative-council-election-with-assembly-became-a-dual-challenge-for-police-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Assembly Elections : पुलिस के लिए दोहरी चुनौती बना विधानसभा के साथ विधान परिषद चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Assembly Elections : पुलिस के लिए दोहरी चुनौती बना विधानसभा के साथ विधान परिषद चुनाव
Sun, 30 Jan 2022 12:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:41 AM IST
सार
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से चुने जाएंगे विधान परिषद के 35 एमएलसी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : @ghaziabadpolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव के साथ होने जा रहे विधान परिषद चुनाव को लेकर पुलिस महकमे की भी चुनौतियां बढ़ गई हैं। पहले जहां सिर्फ विधानसभा चुनाव की गहमागहमी थी वहीं अब विधान परिषद के चुनाव घोषित होने से सरगर्मी और भी बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि विधान परिषद चुनाव में 35 एमएलसी चुने जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव दो चरणों में 3 और 7 मार्च को होंगे। इसे लेकर राजनैतिक दलों में माथापच्ची तो शुरू हो गई है साथ ही पुलिस महकमे के सामने भी नई चुनौती है। अभी तक इस चुनाव में सत्तारूढ़ दल का दबदबा होता रहा है। इसमें बड़ी भूमिका पुलिस और प्रशासन की रहती है। लेकिन विधानसभा चुनाव के साथ इस चुनाव की घोषणा ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन पर किसका कितना दबाव काम करेगा, यह तो समय बताएगा लेकिन यह तय है कि सभी प्रमुख दल इस चुनाव को जीतने केलिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस चुनाव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चयनित सदस्य इसमें मतदान करते हैं। यानी इस चुनाव में बीडीसी से लेकर ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
इस बारे में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि पुलिस ने पहले भी कई तरह की चुनौतियों का सामना सफलता पूर्वक किया है, और इस चुनौती से भी अच्छे से निपटेंगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव डायरेक्ट नहीं होता। इस लिए फोर्स की उतनी अधिक जरूरत नहीं पड़ती जितनी विधानसभा आम चुनाव में पड़ती है। सोमवार से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी जाएंगी।