{"_id":"646f76e9296595aedd0b07cc","slug":"legislative-council-by-election-bjp-mlas-ordered-to-reach-lucknow-by-27th-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा विधायकों को 27 तक लखनऊ पहुंचने का फरमान, 28 मई को लोकभवन में होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा विधायकों को 27 तक लखनऊ पहुंचने का फरमान, 28 मई को लोकभवन में होगा प्रशिक्षण
Thu, 25 May 2023 08:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 May 2023 08:25 PM IST
सार
विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा गठबंधन के पास 274 विधायक हैं जबकि सपा गठबंधन के पास 117 विधायक हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधान परिषद की दो सीटों पर हो रहे उप चुनाव के लिए मतदान 29 मई को होगा। भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 27 मई तक लखनऊ पहुंचने और 28 मई को सुबह 11 बजे लोक भवन में होने वाली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी दोनों सीटों पर कब्जा बरकरार रखने के लिए विधायकों को व्हिप भी जारी करेगी।
विज्ञापन
विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सपा ने रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा गठबंधन के पास 274 विधायक हैं जबकि सपा गठबंधन के पास 117 विधायक हैं। हालांकि विधायकों की संख्या को देखते हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा की जीत लगभग तय है। लेकिन पार्टी ने क्रॉस वोटिंग की आशंका को समाप्त करने के लिए सभी विधायकों को पार्टी के ही दोनों प्रत्याशियों को मतदान करने का व्हिप जारी करने का फैसला किया है। लोक भवन में होने वाली बैठक में विधायकों को दो अगल अलग मत पत्र देकर उस पर मतदान का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन