{"_id":"5f2ba27b8636271a0e09c77f","slug":"learning-dl-will-not-be-made-till-14-august-in-uttar-pradesh-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः आज से 14 अगस्त तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल, इस वजह से लिया गया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः आज से 14 अगस्त तक नहीं बनेंगे लर्निंग डीएल, इस वजह से लिया गया ये फैसला
Thu, 06 Aug 2020 11:56 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
प्रदेश भर में गुरुवार से 14 अगस्त तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेंगे। इस दौरान लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के जिन आवेदकों को टाइम स्लॉट मिला था वह निरस्त कर दिया गया है। इन आवेदकों को अब नए सिरे से टाइम स्लॉट जारी किया जाएगा, जिसका मैसेज उनके मोबाइल पर भेजा जाएगा।
लखनऊ आरटीओ कार्यालय की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि गुरुवार से लखनऊ सहित प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। परिवहन विभाग ने कोरोना मरीजों के बढ़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
जिन आवेदकों को 6 से 14 अगस्त तक लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का टाइम स्लॉट देकर उनको डीएल बनाने की प्रक्रिया पूरी कराने का समय दिया गया था उनकों अगला टाइम स्लॉट सितंबर के दूसरे हफ्ते में दिया जाएगा। ऐसे सभी आवेदकों के मोबाइल पर टाइम स्लॉट के तारीख की सूचना का मैसेज पहुंच जाएगा।