फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders are changing parties to get tickets

पढ़िए, यूपी में सियासी बगावत की कहानी

Thu, 03 Apr 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 Apr 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
leaders are changing parties to get tickets

जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आती जा रही है, विरोधियों को मात देने के लिए एक से एक चालें तो चली जा रही हैं, कोई टिकट न मिलने से नाराज है तो किसी ने हवा का रुख भांपकर आरोप लगाते हुए दूसरे पाले में छलांग लगा दी है।

विज्ञापन


कुछ ऐसे भी हैं जो बोल तो कुछ भी नहीं रहे पर अपने समर्थकों के जरिये अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी की जड़ों में मट्ठा डालने में लगे हुए हैं।

वैसे तो इस बीमारी से कोई दल नहीं बचा लेकिन काडर बेस मानी जाने वाली भाजपा व अनुशासन प्रिय सपा में अन्तर्विरोध के स्वर कुछ ज्यादा ही मुखर हो रहे हैं।

टिकट नहीं मिला तो ये घर बैठे

leaders are changing parties to get tickets

टिकटों को लेकर नाराजगी में सबसे ज्यादा परेशान भाजपा ही है। यहां आम कार्यकर्ता या जिलों के नेता तो दूर पार्टी के अधिकांश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तक नाराज चल रहे हैं।

सबसे दिलचस्प स्थिति देवरिया की है। पार्टी ने यहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र को उम्मीदवार घोषित किया है तो एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीट के दावेदार सूर्यप्रताप शाही नाराज होकर घर बैठ गए हैं।

यहीं पर पूर्व सांसद प्रकाशमणि त्रिपाठी भी नाराज है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी भी इलाहाबाद सीट के लिए पहले अपने नाम की घोषणा, फिर सूची से नाम गायब होने से नाराज हैं।

ओमप्रकाश सिंह भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट न मिला तो छोड़ी भाजपा

leaders are changing parties to get tickets

ओम प्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग सिंह लोकसभा चुनाव 2009 में मिर्जापुर से प्रत्याशी थे। इस बार भी वहीं से टिकट मांग रहे थे। पर, भाजपा ने यह सीट समझौते में अपना दल के अनुप्रिया पटेल को दे दी।

नाराज अनुराग ने भाजपा छोड़ दी है। ओमप्रकाश सिंह भी घर बैठे हैं। पार्टी के एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार तो पूरे चुनावी परिदृश्य से गायब हैं।

नाराजगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आगरा के महापौर इंद्रजीत वाल्मीकि ‘आर्य’ और फतेहपुर के पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल पार्टी छोड़ गए।

विज्ञापन

वाल्मीकि ने संघ और भाजपा को दिया तगड़ा झटका

leaders are changing parties to get tickets

वाल्मीकि का जाना भाजपा और संघ परिवार के लिए बड़ा झटका है। वाल्मीकि संघ परिवार के उस प्रकल्प से जुडे़ थे जो धर्मान्तरण करके ईसाई व मुस्लिम बने लोगों की घर वापसी कराता था।

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित टिकट वितरण को लेकर नाराज हैं तो कल्याण सिंह के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है।

मिश्री लाल राजपूत पार्टी छोड़ गए तो मुजफ्फरनगर से पार्टी विधायक संगीत सोम टिकट न मिलने से नाराज हैं। पूर्व सांसद अशोक प्रधान भी टिकट न मिलने से नाराज हैं।

अब तो अपनी ही पार्टी की काट रहे हैं जड़ें

leaders are changing parties to get tickets

सपा में नाराजगी के स्वर तो मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से ही उभरने लगे थे, जब बागपत सीट से घोषित प्रत्याशी सोमपाल शास्त्री ने अपना टिकट लौटा दिया था।

उसके बाद सिलसिला बढ़ता ही गया। जौनपुर से घोषित प्रत्याशी केपी यादव को बदलकर जब अखिलेश सरकार में मंत्री पारसनाथ यादव को उम्मीदवार बनाया तो केपी ने बागी तेवर अपना लिए।

अब केपी आम आदमी पार्टी से मैदान में हैं। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह नाराज होकर सपा का टिकट लौटाकर भाजपा में पहुंचे तो भाजपा ने भी फौरन टिकट थमा दिया।

सपा छोड़ी और भाजपा में कूदे

leaders are changing parties to get tickets

कीर्तिवर्धन सिंह का गोंडा से टिकट कटा तो वे भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर गए। इसके चलते उनके पिता आनंद सिंह को अखिलेश मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।

फर्रुखाबाद में तो आपसी उठापटक के चलते पार्टी मुख्य लड़ाई से बाहर जाती दिख रही है। पहले अमृतपुर से विधायक व होमगार्ड राज्य मंत्री नरेंद्र यादव के बेटे सचिन को प्रत्याशी घोषित किया गया।

पर अचानक विधायक रामेश्वर यादव को प्रत्याशी बना दिया गया। इससे नाराज सचिन अपने समर्थकों के साथ रामेश्वर को हराने में जुटे हैं।

अब गैर ही बने अपने

leaders are changing parties to get tickets

कुछ ऐसा ही हाल सहानरपुर का है। पार्टी ने पहले इमरान मसूद को प्रत्याशी घोषित किया।

फिर कुछ महीने बाद अचानक उनके चाचा रशीद मसूद के बेटे शाजान को उम्मीदवार बना दिया गया। नाराज इमरान कांग्रेस पहुंच गए और मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

लखनऊ, श्रावस्ती, गाजीपुर सहित अनेक अन्य क्षेत्रों में भी पहले से घोषित प्रत्याशियों का टिकट काटे जाने को लेकर नाराजगी है।

हाथी नहीं साइकिल की सवारी ही सही

leaders are changing parties to get tickets
बसपा ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को टिकट नहीं दिया तो वे सपा को जिताने पहुंच गए हैं।

कैराना से बसपा सांसद बेगम तबस्सुम हसन और संभल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने ऐन चुनाव के पहले बसपा छोड़ दी।

अब बर्क खुद सपा प्रत्याशी बन कर आ गए हैं तो तबस्सुम हसन ने अपने बेटे नाहिद हसन को प्रत्याशी बनवा दिया है।

बसपा ने विधानसभा चुनाव के बाद गोंडा में रिजवान जहीर को प्रभारी घोषित किया था। बाद में मसूद आलम को प्रभारी बना दिया। कुछ दिनों बाद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

टिकट चाहिए पार्टी छोटी हो मायने नहीं

leaders are changing parties to get tickets
अब रिजवान पीस पार्टी का झंडा लेकर श्रावस्ती में बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के सामने ताल ठोंक रहे हैं तो मसूद गोंडा में पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के सामने।

श्रावस्ती से पार्टी के लोकसभा प्रभारी रहे पूर्व एमएलसी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को पार्टी ने निकाला तो वे भाजपा का दामन थाम कर बसपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

बसपा सरकार में मंत्री रहे नंद गोपाल नंदी को पार्टी विरोधी गतिविधि में निकाला गया। अब वे कांग्रेस से टिकट लेकर मैदान में आ डटे हैं।

अंदर ही अंदर उबल रहा गुस्सा

leaders are changing parties to get tickets

यूं तो कांग्रेस में खुलकर बगावती तेवर किसी भी नेता ने नहीं अपनाए हैं लेकिन अंदर ही अंदर नाराजगी खूब है।

शामली के विधायक पंकज मलिक मुजफ्फरनगर से अपने पिता और पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं तो खुर्जा के विधायक बंशी सिंह पहाड़िया और विधायक दिलनवाज खान भी इसी वजह से नाराज हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामलाल राही, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्याम लाल पुजारी भी नाराज चल रहे हैं।

आप में नाराज नेताओं की फौज

leaders are changing parties to get tickets

नाराज होने वालों की बढ़ रही संख्या आम आदमी पार्टी में तो टिकट वितरण को लेकर नाराज होने वाले नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। फर्रूखाबाद से मुकुल त्रिपाठी ने टिकट लौटा दिया।

पॉलीटिकल अफेयर कमेटी (पीएसी) के सदस्य एवं दो बार के सांसद रहे इलियास आजमी भी लखनऊ से टिकट न दिए जाने से नाराज हैं।

फैजाबाद सीट से इकबाल मुस्तफा ने नाराज होकर टिकट लौटा दिया तो जालौन सीट से अभिलाषा जाटव ने भी टिकट वापस कर दिया है।

मुरादाबाद सीट से खालिद परवेज का टिकट छिना तो वे विरोध के स्वर उगलने लगे हैं।

टिकट नहीं तो अपना दल भी अपना नहीं

leaders are changing parties to get tickets
अपना दल में भी बगावत के स्वर फूट पड़े हैं।

टिकट बंटवारे से नाराज प्रदेश अध्यक्ष साजिद अली सहित कई पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता अनुप्रिया पटेल पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed