लखनऊ : हनी ट्रैप गैंग का सरगना गिरफ्तार, महिला समेत चार आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि हनी ट्रैप गैंग की सरोज उर्फ कोमल ने 23 नवंबर को आवास विकास परिषद के कर्मचारी को झांसा देकर अपने घर बुलाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। फिर वह अश्लील हरकतें करने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में पीजीआई थाने की पुलिस ने हनी ट्रैप गैंग के सरगना को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। इस गैंग की एक महिला समेत चार लोगों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि हनी ट्रैप गैंग की सरोज उर्फ कोमल ने 23 नवंबर को आवास विकास परिषद के कर्मचारी को झांसा देकर अपने घर बुलाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। फिर वह अश्लील हरकतें करने लगी। जबकि कोमल के साथी कौशल और सुनील ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया। फिर इन सभी ने आवास विकास कर्मचारी को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए दस लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने घबराकर एक लाख रुपये तो दे दिए। मगर और रकम की मांग होने पर उसने पीजीआई कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में कौशल किशोर, सुनील कुमार, अवधेश सिंह व सरोज उर्फ कोमल को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। मगर गिरोह का सरगना गोलू शर्मा उर्फ जुगनू बाबा उर्फ जानू निवासी सीएसए नगर, दरोगा खेड़ा, थाना सरोजनीनगर फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि बुधवार को गोलू कार से कहीं जा रहा था। तभी क्षेत्र के सेक्टर आठ अंडरपास के पास से पुलिस टीम ने गोलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गोलू को भी कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया है।