फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will send offer letter of rejistry of allotees to rera

एलडीए आवंटियों की रजिस्ट्री के ऑफर लेटर रेरा को भेजेगा

Sat, 20 Feb 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lda will send offer letter of rejistry of allotees to rera
लखनऊ विकास प्राधिकरण। - फोटो : ??? ?????
वीसी अभिषेक प्रकाश ने ऐसे आवंटियों के ऑफर लेटर रेरा की वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है। जोकि प्रोजेक्ट पूरा होने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे आवंटियों को एलडीए पत्र भेजकर भी रजिस्ट्री करा कब्जा लेने के लिए अभियान चलाएगा। रेरा की तरफ से जुर्माना लगाने और लंबित प्रकरण में सुनवाई चालू होने पर अभिषेक प्रकाश ने ऐसे वाद प्राथमिकता पर निस्तारित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उन वादों को चिह्नित किया जाए। जहां अपार्टमेंट का निर्माण पूरा हो चुका है। इन अपार्टमेंट के आवंटियों को फोन कर और पत्र भेजकर कब्जा लेने के लिए प्रक्रिया पूरी करने को बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफर लेटर रेरा की वेबसाइट पर अपलोड कर उनकी जानकारी में इसे लाया जाए। ऑफर लेटर अपलोड करने के लिए एलडीए रविवार को भी खुलेगा।
ओएसडी डीके सिंह को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिन प्रकरण में प्रोजेक्ट पूरे नहीं हुए हैं। उनकी सुनवाई के लिए रेरा में अब पैरवी कर रहे वकील के साथ अवर अभियंता खुद मौजूद रहेंगे।

इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अधिशासी अभियंता की होगी। इसमें चूक के लिए दोनों दोषी होंगे। सचिव खुद रेरा के प्रकरणों के निस्तारण के लिए नियमित रूप से निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed