फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will make the budget hotel useful

अवध बस अड्डे पर बजट होटल को उपयोगी बनाएगा एलडीए

Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
LDA will make the budget hotel useful
अवध बस अड्डे में बने बजट होटल को उपयोगी बनाने के लिए एलडीए काम करेगा। सोमवार को एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने इसका निरीक्षण कर अधूरे कामों को देखा। वीसी का कहना है इतना बजट खर्च हो चुका है तो बिल्डिंग को उपयोगी बनाने के लिए भी इंजीनियर काम करें। वीसी ने अब अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

वीसी को बताया गया कि करीब 100 करोड़ रुपये कीमत के इस बजट होटल को एलडीए दो बार बेचने का प्रयास भी कर चुका है। नौ मंजिला बिल्डिंग में भूतल पर बने बस अड्डे को तो यूपीएसआरटीसी को दे दिया गया। लेकिन होटल की बिल्डिंग को उपयोगी नहीं बनाया गया। वीसी ने कहा कि इंजीनियरों से इस होटल के उपयोग के लिए कार्ययोजना मांगी गई है। अधिशासी अभियंता अवनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि होटल को बेचने या लीज पर देने के विकल्प पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं यूपीएसआरटीसी से भी बकाया धनराशि वसूल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed