फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA vc warned agencies due to non maintainence of lift of apartment

एलडीए वीसी बोले-अपार्टमेंटों में लगी लिफ्ट आवश्यक सेवा, रखरखाव में लापरवाह एजेंसियों पर होगी एफआईआर

Tue, 14 Dec 2021 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
LDA vc warned agencies due to non maintainence of lift of apartment
लखनऊ। अपार्टमेंटों में लगी लिफ्ट इमरजेंसी सेवा में आती है। रखरखाव में लगी एजेंसियों ने इन्हें ठीक नहीं कराया तो एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। यह चेतावनी एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को कुर्सी रोड के अपार्टमेंटों में बनी दिक्कत को लेकर आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ बैठक में रखरखाव एजेंसियों को दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रखरखाव में लापरवाह निजी कंपनियों को एलडीए लीगल नोटिस भेजेगा। अपार्टमेंटों की दूसरी शिकायतें भी एलडीए प्राथमिकता पर दूर कराएगा।
विज्ञापन

कुर्सी रोड पर बने जनेश्वर एंक्लेव, सृष्टि और स्मृति अपार्टमेंट की दिक्कतों की बैठक के दौरान वीसी ने अधिकारियों से कहा कि यहां जो भी काम बचे हैं, उनके टेंडर की प्रक्रिया 20 दिसंबर तक पूरी करा लें। वहीं, जिन कामों के टेंडर हो चुके हैं, उन्हें तुरंत शुरू कराया जाए। मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि इस बार क्लब हाउस बनाने के लिए टेंडर आ गए हैं। ऐसे में सृष्टि में क्लब हाउस अब बन सकेगा। बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने जलभराव, सीपेज, अग्निशमन यंत्र, पावर बैकअप, सीसीटीवी, पार्किंग आवंटन की शिकायत की। वीसी ने अधिशासी अभियंता केके बंसला से इन दिक्कतों को तुरंत दूर कराने को कहा। वहीं, पार्किंग में नंबरिंग कर आवंटन को कहा है।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार ने बताया कि लिफ्ट का काम अति आवश्यक मानते हुए रखरखाव देख रही कंपनियों को लीगल नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद भी शिकायत रही तो एफआईआर कराएंगे। बैठक में सृष्टि अपार्टमेंट से अनुपम गुप्ता, विवेक शर्मा, स्मृति अपार्टमेंट से विकास सिंह, अशोक तिवारी और जनेश्वर एंक्लेव से गौरव अवस्थी, आलोक कुमार चौबे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed