{"_id":"610aee4a8ebc3e88e96eb4bc","slug":"lda-vc-reach-atrandom-in-parijat-apartment-lucknow-news-lko58994021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें सुनने के बाद अचानक रात में पारिजात अपार्टमेंट पहुंचे वीसी, सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें सुनने के बाद अचानक रात में पारिजात अपार्टमेंट पहुंचे वीसी, सुनी समस्याएं
विज्ञापन
एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिजात अपार्टमेंट के आवंटियों की शिकायतें सुनने के बाद वीसी एलडीए अक्षय त्रिपाठी बिना किसी को सूचना दिए बुधवार रात करीब नौ बजे खुद हालात पता करने पहुंच गए।
केवल ड्राइवर के साथ निजी गाड़ी से पहुंचे वीसी को कोई आवंटी या सुरक्षा गार्ड तक नहीं पहचान सके। परिसर में मौजूद दो लोगों से परिसर में बनी दिक्कतों का पता कर करीब 15 मिनट बाद वह वहां से निकल गए। इसके बाद बाकी आवंटियों को इसकी सूचना लगी।
पारिजात वेलफेयर सोसाइटी के सचिव समर विजय सिंह का कहना है कि वीसी से विजिट करने के लिए मांग की गई थी। वह इस तरह हालात जानने के लिए आएंगे। इसकी उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन
जिन आवंटियों से वीसी ने मुलाकात की। उन्होंने अपार्टमेंट में बनी हुईं दिक्कतों और अधूरे कामों के बारे में बता दिया है।
अब उम्मीद है कि शिकायतें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। वीसी के अचानक पहुंचने के बारे में अभियंत्रण जोन-1 के इंजीनियरों तक को पता नहीं चला।
अब मांगी इंजीनियरों से रिपोर्ट
वीसी ने अब पारिजात अपार्टमेंट का काम देख रहे अभियंत्रण जोन-1 के इंजीनियरों से पूरी रिपोर्ट मांगी है। वीसी का कहना है कि पारिजात की समस्याओं को मेरी जानकारी में लाया गया था। इसलिए देखने के लिए वहां गया। पूरे प्रकरण पर जानकारी अब मांगी गई है। जिससे समस्याओं और दिक्कतों का हल निकाला जा सके।