फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda took 18 months to seal illeagal building

लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवैध निर्माण को सील करने में लग गए 18 महीने

Thu, 14 Jan 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
lda took 18 months to seal illeagal building
लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवैध निर्माण को सील करने में लग गए 18 महीने
विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण को न्यू सिविल लाइंस कॉलोनी टीजी में अवैध निर्माण को सील करने में 18 महीने लग गए। निर्माण शुरू होने के समय बिल्डर को नोटिस दिया गया था, वहीं अब व्यावसायिक उपयोग के लिए कॉम्प्लेक्स का निर्माण पूरा होने के बाद इसे सील किया गया है।
सुषमा रस्तोगी के भूखंड 567 आंशिक, न्यू सिविल लाइंस में बेसमेंट बनने के बाद भूतल की स्लैब पड़ने के बाद 19 जून 2019 को नोटिस जारी हुआ था। इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि निर्माण चालू रहा। इंजीनियरों का दावा है कि यहां काम रुकवाया गया था, लेकिन अवैध निर्माण चालू रहने पर भी इसे इंजीनियरों ने सील नहीं कराया। अब तीन मंजिला निर्माण पूरा होने के बाद इंजीनियरों ने इसकी रिपोर्ट विहित प्राधिकारी को 28 दिसंबर 2020 को दी। रिपोर्ट में विहित प्राधिकारी को बताया कि यहां रात के समय चोरी-छिपे काम चालू था। इस रिपोर्ट के बाद सात जनवरी 2021 को इसे सील करने का आदेश हुआ। इसके बाद प्रवर्तन जोन-6 ने इसे सील करा महानगर पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह के साथ सहायक अभियंता एनएस शाक्य और अवर अभियंता डीके शुक्ला ने इसे सील कराया।
विज्ञापन

सील तोड़कर शुरू हो जाता है उपयोग
नोटिस देने के बाद निर्माण पूरा होने देने का खेल एलडीए में इसलिए खेला जाता है, क्योंकि, निर्माण पूरा होने के बाद सील तोड़कर इसका व्यावसायिक उपयोग कराना आसान होता है। ऐसी कई इमारतें पूरे लखनऊ में मौजूद हैं। लखनऊ में यह बात हो चुकी है। न्यू सिविल लाइंस के इस प्रकरण की ही अगर ठीक से जांच करा दी जाए तो कई चेहरे बेनकाब हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed