फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda team demolished illegal contruction and take land in his custody

एलडीए ने खाली करोई १०० करोड़ की जमीन

Sun, 28 Feb 2021 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lda team demolished illegal contruction and  take land in his custody
भारी विरोध के बीच एलडीए की टीम ने शनिवार को हनुमान सेतु मंदिर के करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई।
विज्ञापन

एलडीए, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अभियान को रोकने के लिए काबिज लोगों के अलावा कुछ वकील भी सामने आए, कार्रवाई नहीं रुकी।
देर शाम तक चले अभियान के दौरान कबाड़ी बाजार को हटा दिया गया, पर कुछ कब्जे पतले रास्ते में जेसीबी के न जा पाने के कारण नहीं टूट पाए। जिन्हें मजदूरों से तुड़वाने जाएगा।
उन लोगों को एक दिन की मोहलत भी दी गई है जो खुद कब्जा हटाने चाहते हैं। सोमवार को एलडीए फिर अभियान चलाएगा।
एलडीए के तहसीलदार राजेश शुक्ला ने बताया कि हनुमान सेतु मंदिर के पास नजूल की 60 हजार वर्ग फीट जमीन पर वर्षों से कब्जा था।
कबाड़ी बाजार के अलावा झुग्गी-झोपड़ी व टिनशेड डालकर निर्माण भी कर लिए गए थे। जिनको हटाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की अगुवाई में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसमें कई बार कब्जेदारों ने विरोध किया पर, अभियान नहीं थमा। सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक करीब 35 हजार वर्ग फीट जमीन से कब्जा हटा दिया गया और शेष जमीन से भी कब्जा हटाने का काम सोमवार का चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed