घर की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी, मिलेंगे सस्ते फ्लैट
- 31 जुलाई तक जारी रहेगा पंजीकरण, फिर लॉटरी से आवंटन
- 04 लाख से 80 लाख रुपये हैं इन फ्लैटों की कीमत
- कब्जा मिलने में नहीं लगेगा बहुत अधिक समय
विस्तार
एलडीए के निर्माणाधीन और रेडी टू मूव चार हजार फ्लैटों के लिए पंजीकरण 5 मई से शुरू होगा। प्राधिकरण ने इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। 31 जुलाई तक पंजीकरण खुला रहेगा और इसके बाद लॉटरी के जरिये आवंटन होगा।
खास बात है कि 4 लाख रुपये से लेकर 80 लाख रुपये कीमत के ये फ्लैट प्राधिकरण की गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, कुर्सी रोड, शारदानगर, देवपुर पारा और प्रियदर्शनी योजनाओं में मिलेंगे।
सबसे अधिक फ्लैट देवपुर पारा में
इनका कब्जा मिलने में बहुत अधिक समय नहीं लगेगा। ये प्राधिकरण के रिक्त फ्लैट हैं, जो आवंटनों के निरस्त होने या पर्याप्त आवंटन न होने के चलते खाली हुए हैं। सबसे अधिक फ्लैट देवपुर पारा में हैं।
जबकि गोमती नगर विस्तार में भी कई जगह फ्लैट खाली हैं। प्राधिकरण की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकेंगे। इसके अलावा फार्म प्राधिकरण से अधिकृत बैंकों से भी लिए जा सकेंगे। पंजीकरण राशि फ्लैटों की कुल कीमत का पांच फीसदी होगी। इन फ्लैटों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी तय होगा।