{"_id":"5ffcaf798ebc3e33c03a620a","slug":"lda-officer-shifting-ball-over-engineers-list-lko-city-news-lko5593840100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इंजीनियरों की सूची पर साइन करने को लेकर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इंजीनियरों की सूची पर साइन करने को लेकर बखेड़ा
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए में वर्ष 2012 से 2018 के बीच नाका क्षेत्र में तैनात रहे इंजीनियरों की सूची तैयार होने के बाद अब इसका सत्यापन करने पर बखेड़ा खड़ा हो गया है। अभियंत्रण और अधिष्ठान दोनों विभाग के अधिकारी इस पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में सोमवार को भी सूची फाइनल नहीं हो सकी। इधर, आवास विभाग की बैठक में विशेष सचिव रणविजय सिंह ने एलडीए अफसरों को फटकारा। अब 24 घंटे में शासन को सूची देने के निर्देश मिले हैं।
एलडीए में पूरे दिन इंजीनियरों की सूची फाइनल कर शासन को भेजने के लिए अभियंत्रण और अधिष्ठान के बीच गेंद एक से दूसरे के पाले में फेंकी जाती रही। आवास विभाग में बैठक में जाने से पहले प्रभारी अधिष्ठान को प्रवर्तन जोन-6 के अधिकारियों ने सूची का प्रिंटआउट लेकर भेज दिया। इसे प्रभारी अधिष्ठान ऋतु सुहास ने लौटा दिया। ऐसा बिना सक्षम अभियंता के साइन के सूची भेज देने से हुआ। प्रवर्तन जोन-6 के अधिशासी अभियंता कमलजीत सिंह का कहना है कि कौन कर्मचारी कहां तैनात है, इसका रिकॉर्ड रखना अधिष्ठान की जिम्मेदारी है। ऐसे में शासन को सूची अधिष्ठान को भेजनी चाहिए।
सुपरवाइजरों की भी सूची मांगी
विहित प्राधिकारी बनाए गए अधिकारियों पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इनकी सूची भी एलडीए ने तैयार नहीं कराई है। वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष रविशंकर राय अवैध निर्माण में उपयोग संचालित रहने के लिए शासन से पूर्व में ही अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के तर्क के साथ सवाल उठा चुके हैं। सोमवार को बैठक में सुपरवाइजरों की सूची भी मांग ली गई है। इसके लिए ऋतु सुहास ने मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह को पत्र भी भेज दिया।
विज्ञापन
सूची में शामिल किए गए नाम
अधिशासी अभियंता : प्रदीप कुमार, आरके शुक्ला, डीसी यादव, अजय कुमार सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, अरूण कुमार सिंह, ओपी मिश्र।
सहायक अभियंता : अजीत कुमार, राजेंद्र कुमार, बसंत कुमार, राकेश मोहन, आलोक रंजन, ओपी गुप्ता।
अवर अभियंता : मोहन चंद सती, धन्नी राम, लालजी शुक्ला, जनार्दन सिंह, गजराज सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, अनिल कुमार सिंह द्वितीय, सतीश चंद्र, अरविंद उपाध्याय, पीएन पांडेय, वीके गुप्ता, रविंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह प्रथम, अनिल मिश्र।