फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA may suspend MP's building drawing

पूर्व सांसद के अपार्टमेंट के नक्शे को निरस्त कर सकता एलडीए, रेजीडेंसी के प्रतिबंधित क्षेत्र में होने की सचिव ने शुरू कराई जांच

Fri, 19 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
LDA may suspend MP's building drawing
बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद की रेजीडेंसी के पास बन रही बिल्डिंग का नक्शा एलडीए निरस्त कर सकता है। इसके लिए जहां सचिव ने रेजीडेंसी से बिल्डिंग की दूरी की जांच शुरू करा दी है। वहीं एएसआई की निर्माण पर आपत्ति पर स्वीकृत नक्शा का भी दोबारा से परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सचिव पवन गंगवार का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद भवन स्वामी को एक नोटिस भी दिया जाएगा। उनका पक्ष मिलने के बाद एलडीए नक्शा पर फैसला लेगा। अगर नक्शा निरस्त हुआ तो पूर्व सांसद की पूरी बिल्डिंग ही अवैध हो जाएगी। ऐसे में पूरी बिल्डिंग पर ही प्रवर्तन कीकार्रवाई शुरू कराई जाएगी। प्रवर्तन विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रवर्तन बिल्डिंग से रेजीडेंसी की दूरी नापने के बाद अपनी रिपोर्ट देगा। मानचित्र सेल से भी इस पर जवाब मांगा गया है कि नक्शा स्वीकृत कैसे हो गया? पांचवीं मंजिल को तोड़ने की कार्रवाई भी बृहस्पतिवार को एलडीए ने स्थगित कर दी। पुलिस मौके पर कार्रवाई कराने के लिए पहुंच गई थी।
विज्ञापन

सत्येंद्र सिंह के समय पास हुआ नक्शा
एलडीए ने यह नक्शा 30 जनवरी 2017 को स्वीकृत कि या है। चार मंजिला अपार्टमेंट के लिए यह मानचित्र एलडीए से स्वीकृत कराया गया था। उस समय एलडीए में सत्येंद्र सिंह वीसी थे। उनके अनुमोदन के बाद प्रभारी मानचित्र राहुल श्रीवास्तव ने इसे स्वीकृत किया है। सचिव का कहना है कि मानचित्र स्वीकृत करते समय एएसआई की अनापत्ति नहीं मांगी गई थी। जबकि, रेजीडेंसी की नजदीकी होने पर ऐसा होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई की भूमिका पर भी सवाल
प्रतिबंधित क्षेत्र में पूर्व सांसद की पांच मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई, लेकिन एएसआई के अधिकारी कागजी कार्रवाई ही करते रहे। एलडीए को मानचित्र निरस्त करने के लिए कोई पत्र भी नहीं भेजा गया। निर्माण रुकवाने के लिए भी सूचना ही एलडीए को भेजी गई। 2019 में ही यह अवैध निर्माण चर्चा में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed