लखनऊ में अवैध घरों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कॉलोनियों में रह रहे उन लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिनके मकानों के नक्शे एलडीए में पास नहीं हो पा रहे हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) मौजूदा नियम और शर्तों में सहूलियत देकर ऐसी कॉलोनी में बने मकानों के नक्शे पास करेगा। इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे अगले माह बोर्ड मीटिंग में मंजूरी के पेश किया जाएगा।
यह प्रस्ताव पहले बने नियमों की व्यावहारिक कठिनाई को देखते हुए बनाया गया है। दरअसल मौजूदा नियमों के तहत कोई भी अवैध कॉलोनी वैध होने के प्रावधानों को पूरा नहीं कर पा रही है। एलडीए के आंकड़ों के अनुसार शहर में 241 अवैध कॉलोनियां हैं।
इन्हें बसाने से पहले न तो एलडीए से लेआउट पास कराया गया और न ही नियमों के दायरे में रहकर कॉलोनी बसाई। नतीजतन ऐसी कॉलोनी के नक्शे एलडीए पास नहीं कर रहा है। इससे इन कॉलोनियों में रहने वालों को बैंक फाइनेंस जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसको लेकर लंबे समय से इन कॉलोनियों में रहने वाले एलडीए से कॉलोनियों को वैध करने कर नक्शे पास करने की मांग कर हैं।
मानक पर खरी नहीं कोई कॉलोनी, इसलिए शिथिल कर रहे शर्तें
अवैध कॉलोनियों को वैध बनाने को लेकर एलडीए की पहले बनाई गई नीति में जो मानक तय किए गए, उस पर कोई कॉलोनी पूरी तरह से खरी नहीं पाई गई। इससे नीति बनने के बाद भी यह समस्या जस की तस बनी हुई थी। इसको देखते हुए ही अब नियमों में ढील देकर समस्या को हल करने की तैयारी की जा रही है
वैध घोषित करने में अभी आ रहीं ये दिक्कतें
एलडीए ने जो नीति बनाई थी उसके तहत कोई भी कॉलोनी सड़क, पार्क, फुटपाथ और अवस्थापना सुविधाओं और भवन उपविधि के मानकों को पूरा नहीं कर पा रही थी। वहीं एलडीए इसको लेकर जो शमन शुल्क लगा रहा था वह छोटे प्लॉटों पर भी लाखों रुपये हो रहा था, जो जमा करना भवनस्वामियों के वश के बाहर था। इसके कारण अवैध कॉलोनियों को वैध करने की शासन और एलडीए की पहल भी बेकार साबित हो रही थी।
शहर की प्रमुख अवैध कॉलोनियां
मानस विहार आलमनगर, अशोक विहार, राजा गार्डन, कनक सिटी, मायापुरम, एकता नगर, श्याम विहार, वजीरबाग, मनोहर नगर, आशापुरम, गोपाल नगर, बरौला हुसैनबाड़ी, पंत नगर, साकेत विहार, शिवाजीपुरम मोहान रोड, मुरारी नगर, श्याम नगर, रामनगर हरदोई रोड, मारुतिपुरम, रविंद्रपल्ली, रोहतास एन्क्लेव, शिवलोक, स्नेही नगर, गायत्री नगर, शीलमार गार्डन, हरीनगर, लक्ष्मणपुरी, संजयगांधी पुरम, आदिलनगर, नेहरू विहार, बाल विहार, फरीदी नगर, मयूर विहार, शिव नगर, आदर्शपुरम, मशालची टोला, तुलसी विहार, अबरार नगर, भरत नगर, ताड़ीखाना, अजीज नगर, केशव नगर, त्रिवेणी नगर, मौसमबाग, कंचनपुरम, मदेयगंज, गीतापल्ली, आनंद नगर, कासिमपुर पकरी, कृष्णापल्ली, सूर्य नगर, चांदगंज गार्डन योजना, विजय नगर सहकारी आवास समिति, ग्रेटर अवध सहकारी आवास समिति, संगम विहार, फिरोज गांधी सोसाइटी अलीगंज, सिंगारनगर, केतन विहार, मायापुरम, महबूबगंज, आजिया नगर, इल्मास बाग, मल्लपुर, शमनान गार्डेन, ख्वाजा नगरी, अम्बरगंज, करीमगंज, गोपालपुरी व आशुतोष नगर आदि।