फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda is going to give refund to old allottes

20 साल इंतजार के बाद भूखंड की जगह रिफंड

Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lda is going to give refund to old allottes
20 साल इंतजार के बाद भूखंड की जगह रिफंड
विज्ञापन

आवंटियों को भूखंड देने में असफल होने के बाद एलडीए अब रिफंड का प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। लेकिन इसमें भी पेंच है, क्योंकि ब्याज समेत करीब 100 करोड़ रुपये लौटाने होंगे और इतनी राशि अभी प्राधिकरण के खाते में है नहीं।
अब रिफंड की पूरी कवायद बजट के इंतजाम पर अटक गई है। मालूम हो कि करीब 800 से अधिक आवंटी 15 से 20 वर्ष से भूखंड के इंतजार में है। कोई पूरा पैसा जमा कर चुका है तो कोई रजिस्ट्री करा चुका है।
विज्ञापन

एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने विवाद वाले भूखंड के आवंटियों को रिफंड देने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, संपत्ति और वित्त विभाग ने वीसी कार्यालय को एक आकलन बनाकर भी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया गया है कि करीब 100 करोड़ रुपये ब्याज सहित आवंटियों को लौटाने होंगे। अब इस पर फैसला वीसी को करना है।
इन योजनाओं में हैं विवाद
गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, बसंतकुंज, रामनगर योजना, मानसरोवर सेक्टर ओ योजना। इसके अलावा छिटपुट विवाद गोमतीनगर, जानकीपुरम, कानपुर रोड योजना, शारदानगर योजना में भी बने हुए हैं।
रिफंड के लिए भी करना होगा इंतजार
रिफंड के मामले में भी आवंटियों को इंतजार करना होगा। क्योंकि एलडीए के खुद के खाते में अभी 100 करोड़ रुपये नहीं हैं। यह तब है जबकि सामान्य ब्याज दर पर रिफंड किया जाए। किसी तरह एलडीए स्टाफ को ही तनख्वाह दे पा रहा है। वहीं, रिफंड लेना भी आवंटियों के लिए घाटे का सौदा होगा क्योंकि इस दौरान भूखंड की कीमतें रिफंड से कहीं अधिक हो चुकी हैं।

देखे जा रहे निस्तारण के विकल्प
वीसी एलडीए, अभिषेक प्रकाश ने बताया कि आवंटियों के विवाद निस्तारण के विकल्प देखे जा रहे हैं। इसमें रिफंड के विकल्प पर भी विचार कर रहे हैं। एक आकलन भी कराया जा रहा है। आपसी सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अभी भी कुछ लोगों ने स्वेच्छा से रिफंड के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed