फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda gives remembrsement of 30 crore to farmers

30 करोड़ के मुआवजे से होगी बहुतों की बल्ले-बल्ले, क्या आपको भी मिलेगा लाभ?

Wed, 29 Jul 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 29 Jul 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
lda gives remembrsement of 30 crore to farmers

लखनऊ में लैप्स होने की कगार पर खड़ी एलडीए की मोहान रोड आवासीय योजना को बचाने की कवायद ने तेजी पकड़ी है। इससे निपटने के लिए एलडीए किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन को कहा है।

विज्ञापन


इसके लिए जिला प्रशासन ने एलडीए से 30 करोड़ रुपये की डिमांड की है,जिससे किसानों को समझौते के आधार पर मुआवजा दिया जा सके।

मोहान रोड आवासीय योजना के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया खासी धीमी होती नजर आ रही है। यहां धारा-4 और 6 तामील की जा चुकी है। प्यारेपुर और कलियाखेड़ा गांव के किसानों को इस आशय के नोटिस भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन


यहां करीब 1600 किसानों की जमीन एलडीए लेगा। इसके लिए उनसे समझौता कर अपना मुआवजा तय कराने की अपील जिला प्रशासन और एलडीए कर रहा है।

दिसंबर 2015 तक एलडीए को पूरी करनी है योजना

lda gives remembrsement of 30 crore to farmers

सबकुछ दिसंबर-2013 में तय हो गया था। मुआवजा तय कर किसानों को वितरण शुरू किया जाना था,मगर पहले तो एक जनवरी-2014 को देश में लागू किए गए भूमि अर्जन कानून के तहत प्रदेश सरकार की पॉलिसी न बनने से मुआवजा नहीं तय हो पा रहा था।

इसके बाद अब किसानों का सर्वे पूरा न हो पाने से इस योजना के लैप्स होने की आशंका पैदा हो गई। इस योजना के लिए डेडलाइन दिसंबर-2015 है। मगर अगले कुछ महीने में मुआवजे का मसला फाइनल नहीं हो सका तो योजना का लैप्स होना तय है।

एलडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से 30 करोड़ रुपये बतौर मुआवजा मांगे गए हैं।

668 एकड़ भूमि में करीब 25 फीसदी भूमि का इस्तेमाल रिहायशी लैंडयूज के लिए किया जाएगा। बाकी भूमि करक्रिएशनल,कॉमर्शियल,सड़क,सामुदायिक,ग्रीन बेल्ट और संस्थागत आदि के लिए इस्तेमाल होगी।

करीब 25 प्रतिशत भूमि का उपयोग ग्रुप हाउसिंग बनाने के लिए एलडीए करेगा। इसमें कम से कम 40 हजार परिवारों को बसाया जा सकेगा। यह अभी केवल एलडीए का एक अनुमान है। मुआवजा होने के बाद इस भूमि की प्लानिंग शुरू करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed