फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda give his permission to construction of two roads

गोमतीनगर विस्तार बंधा से कानपुर रोड जाना होगा आसान

Thu, 17 Jun 2021 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lda give his permission to construction of two roads
गोमतीनगर विस्तार बंधा से कानपुर रोड या पुलिस मुख्यालय जाने के लिए अब गलत दिशा नहीं जाना होगा। इसके लिए दो नए रैंप (स्लिप रोेड) बनाने की एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अगले महीने प्राधिकरण काम शुरू करा देगा। इससे गोमतीनगर, विस्तार के अलावा पिपराघाट पुल से आने वाले वाहनों को रांग साइड नहीं जाना होगा। वहीं, सेक्टर-6 में बने अपार्टमेंटों के लोगों के लिए भी कानपुर रोेड जाने को सीधा रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन

इंदुशेखर सिंह ने बताया कि मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट में इस काम को शामिल किया गया था। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।
मौजूदा गोमतीनगर विस्तार बंधा रोड को एसएसबी मुख्यालय के सामने सेे शहीद पथ पर जोड़ने के लिए दो रैंप बनाए जाने हैं।
इसमें से एक गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-4 में मौजूदा नौ मीटर सड़क पर उतारा जाएगा, जो एसएसबी बिल्डिंग के सामने बने अंडरपास से होते हुए सेक्टर-6 की सर्विस लेन को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसएसबी बिल्डिंग के आगे शहीद पथ पर जाने के लिए रैंप नहीं बना हुआ है। यहां जगह कम होने से घुमावदार रैंप बनेगा, जो शालीमार टाउनशिप की तरफ बने बंधा रोड पर लिंक होगा। यहां से यू-टर्न लेकर गाड़ियां वापस शहीद पथ पर आ सकेंगी। साथ ही यहां से कानपुर रोड की तरफ वाहन जा सकेंगे।
पुलिस मुख्यालय की तरफ जाना भी होगा सुगम
स्लिप रोड बनने से पुलिस मुख्यालय और ओमेक्स टाउनशिप की तरफ भी जाना सुगम हो जाएगा। अभी वाहन सेक्टर-7 की ओर की स्लिप रोड से रांग साइड से गुजरते हैं। नई स्लिप रोड बनने के बाद वाहन इकाना स्टेडियम के सामने उतरकर अंडरपास से सीधे पुलिस मुख्यालय के सामने पहुंच जाएंगे। फीनिक्स पैलेसियो के सामने भी अंडरपास है, जिससे 200 बेड हॉस्पिटल के सामने से ओमेेक्स टाउनशिप जाया जा सकेेगा।

एनएचएआई ने जमीनी विवाद में अधूरा छोड़ा काम
शहीद पथ और बंधा रोड की जंक्शन को ध्यान में रखते हुए एनएचएआई को पहले ही यहां रैंप या स्लिप रोड बनानी चाहिए थी। अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते यह काम अधूरा छोड़ दिया गया था। अब लोगों की दिक्कत को देखते हुए एलडीए नया रोड नेटवर्क बना रहा है। करीब ढाई किमी लंबे इस रोड सेक्शन पर 7.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed