फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA board meeting postponed, key proposals to be passed via circulation

Lucknow News: एलडीए की बोर्ड बैठक टली, परिचालन से पास होंगे अहम प्रस्ताव

Wed, 12 Aug 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
LDA board meeting postponed, key proposals to be passed via circulation
लखनऊ। एलडीए की 13 अगस्त को प्रस्तावित बोर्ड बैठक अब नहीं होगी। बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों को अब परिचालन के जरिये मंजूरी दी जाएगी। इसमें बोर्ड अध्यक्ष अधिकारियों से प्रस्तावों पर सीधे सहमति लेंगे। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह में परिचालन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड में नई आवासीय योजनाओं की मंजूरी, मेट्रो के दूसरे चरण के यार्ड के लिए जमीन देने और कार्यदायी संस्था के माध्यम से इंजीनियर व बाबुओं की नियुक्ति समेत भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़े कई प्रस्ताव रखे जाने थे।
विज्ञापन

एलडीए ने अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर की प्रस्तावित जगह बदल दी है। अब यह गोमतीनगर में हाईकोर्ट के सामने की जगह बीरबल साहनी मार्ग के पास न्यू हैदराबाद में बनेगा। एलडीए ने जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। सेंटर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित किया जाएगा और इसका निर्माण कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड से कराया जाएगा। सेंटर में एक ही छत के नीचे आधुनिक जांच की कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केजीएमयू और पीजीआई के विशेषज्ञ डॉक्टर जांचों की निगरानी करेंगे। मेदांता, अपोलो और चरक अस्पताल के विशेषज्ञ तकनीकी सहयोग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो के दूसरे फेज में यार्ड के लिए जमीन देगा एलडीए
चारबाग से बसंतकुंज तक मेट्रो के दूसरे चरण के लिए बसंतकुंज में डिपो बनाया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। अब यार्ड के लिए एलडीए जमीन देगा। यह जमीन पांच साल के लिए दी जाएगी और बाद में एलडीए इसे वापस ले लेगा। यार्ड में मेट्रो परियोजना की मशीनरी, पटरियां और उपकरण तैयार किए जाएंगे। यहीं मेट्रो के गर्डर और ट्रैक कास्ट कर निर्माण स्थल तक भेजे जाएंगे।

बोर्ड बैठक नहीं होगी। इसमें रखे जाने वाले प्रस्ताव अब परिचालन के जरिये पास कराए जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर परिचालन पूरा हो जाएगा। -प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed